चुनाव आयोग ने दिल्ली की तीन और सिक्किम की एक राज्यसभा सीट के लिए 19 जनवरी को चुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा की. आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास गुप्ता का छह साल का कार्यकाल अगले साल 27 जनवरी को, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के हिशे लाचुंगपा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है.
संजय सिंह दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं. वह सदन में अमर्यादित व्यवहार के लिए 24 जुलाई से राज्यसभा से निलंबित हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि चार रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव 19 जनवरी (शुक्रवार) को होगा. अधिसूचना जारी होने के साथ ही दो जनवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नौ जनवरी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी.
स्थापित परंपरा के अनुसार, मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी.
आयोग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को राज्यसभा में तीन सीट आवंटित की गई हैं. आयोग ने कहा कि दिल्ली से राज्यसभा की तीन रिक्तियों को संबंधित कानून के अनुसार तीन अलग-अलग चुनाव कराकर भरा जा रहा है, क्योंकि इन तीन रिक्तियों में से प्रत्येक तीन अलग-अलग चक्रों के तहत आती है, जो 1952 में राज्यसभा के प्रारंभिक गठन के समय निर्धारित की गई थीं.
आयोग ने कहा कि तीन अलग-अलग चुनाव कराने के आयोग के फैसले को 1994 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से एके वालिया बनाम भारत संघ और अन्य मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि सभी तीन रिक्तियों को एक आम चुनाव आयोजित करके भरा जाना चाहिए क्योंकि राज्यसभा के चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होते हैं. हालांकि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं