विज्ञापन

क्रिकेट फीवर हाई! IND-NZ वर्ल्ड कप फाइनल के लिए फैन्स का जोश देखकर एयरलाइंस ने अहमदाबाद के लिए बढ़ाईं स्पेशल फ्लाइट्स

8 मार्च को T20 वर्ल्डकप के महामुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में की जाएगी, जहां क्रिकेट जगत की दो दिग्गज टीमें- भारत और न्यूजीलैंड खिताब के लिए भिड़ेंगी. इस मैच के लिए फैन्स में जोश हाई है और फ्लाइट्स की डिमांड भी बहुत ज्यादा देखी जा रही है.

क्रिकेट फीवर हाई! IND-NZ वर्ल्ड कप फाइनल के लिए फैन्स का जोश देखकर एयरलाइंस ने अहमदाबाद के लिए बढ़ाईं स्पेशल फ्लाइट्स
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनल के कारण अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है.
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई से अहमदाबाद के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइट्स उड़ाने का फैसला किया है.
  • अकाशा एयर ने मुंबई-अहमदाबाद के बीच 8 और 9 मार्च को विशेष उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ICC T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के लिए अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसे देखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने विशेष कदम उठाया है. एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि फाइनल मुकाबले की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद रूट पर अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इन स्पेशल फ्लाइट्स का संचालन दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद से किया जाएगा, जिससे देशभर से आने वाले क्रिकेट प्रशंसकों को यात्रा में सुविधा मिल सके.

फाइनल की वजह से बढ़ी फ्लाइट टिकट की डिमांड

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अनुसार, फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस अहमदाबाद का रुख कर रहे हैं और टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है. एयरलाइन बुकिंग ट्रेंड पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे और अतिरिक्त फ्लाइट्स भी जोड़ी जा सकती हैं. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों को समय पर यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और फाइनल के लिए बढ़े उत्साह को देखते हुए यह कदम बिल्कुल जरूरी था.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक का कटेगा पत्ता! गेंम चेंजर को मिलेगा मौका, ये 11 धुरंधर इंडिया को बनाएंगे तीसरी बार चैंपियन

इसके अलावा अकाशा एयर ने भी T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को देखते हुए मुंबई-अहमदाबाद के बीच विशेष उड़ानें शुरू की हैं. ये उड़ानें 8 और 9 मार्च को संचालित की जाएंगी.

QP 6581: मुंबई → अहमदाबाद

समय: 11:30 बजे प्रस्थान, 12:50 बजे आगमन

तारीख: 8 मार्च

QP 6582: अहमदाबाद → मुंबई

समय: 13:30 बजे प्रस्थान, 14:55 बजे आगमन

तारीख: 8 मार्च

QP 6501: मुंबई → अहमदाबाद

समय: 02:05 बजे प्रस्थान, 03:25 बजे आगमन

तारीख: 9 मार्च 

QP 6502: अहमदाबाद → मुंबई

समय: 04:00 बजे प्रस्थान, 05:30 बजे आगमन

तारीख: 9 मार्च 

फ्लाइट के अंदर भी मैदान वाला फील

फ्लाइट में कैफे अकाशा के जरिए खाने-पीने की सुविधा मिलेगी, जिसे पहले से बुक किया जा सकता है या फ्लाइट में खरीदा जा सकता है. खास बात यह है कि स्काईस्कोर सुविधा से यात्री फ्लाइट के दौरान भी लाइव मैच स्कोर देख सकेंगे. स्काईलाइट्स के जरिए विमान के अंदर तिरंगे के रंगों वाली लाइटिंग होगी, जिससे मैच के माहौल जैसा अनुभव मिलेगा.

कल अहमदाबाद में खेला जाएगा महामुकाबला

बता दें कि 8 मार्च को होने वाले इस महामुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में की जाएगी, जहां क्रिकेट जगत की दो दिग्गज टीमें- भारत और न्यूजीलैंड खिताब के लिए भिड़ेंगी. इस दौरान दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरने की उम्मीद है. उम्मीद यह भी है कि दोनों टीमों के बीच होने वाला यह फाइनल एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है. टिकटों की मांग शुरुआत से ही रिकॉर्ड स्तर पर रही है, और इसी उत्साह ने अहमदाबाद के लिए एयरलाइन ट्रैफ़िक को भी बढ़ा दिया है.

रोमांचक तरीके से भारत ने जीता सेमीफाइनल

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 5 मार्च को एक रोमांचक सेमीफाइनल जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी, जिसने देशभर में उत्साह और उम्मीदों का माहौल बना दिया है. टीम के शानदार प्रदर्शन और अहम खिलाड़ियों की फॉर्म ने फैंस का जोश और बढ़ा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ यह फाइनल क्रिकेट इतिहास का एक और यादगार अध्याय लिख सकता है, और करोड़ों दर्शक 8 मार्च के इस बड़े दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com