राज्यसभा की 9 सीटों के लिए चुनाव और एक सीट के लिए उपचुनाव 8 अगस्त को होगा.
- नौ सीटों के सांसदों का कार्यकाल 18 अगस्त को पूरा होगा
- मध्यप्रदेश की सीट अनिल दवे के निधन के कारण रिक्त
- 11 अगस्त तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य
नई दिल्ली:
राज्यसभा की गुजरात की तीन, पश्चिम बंगाल की छह सीटों के लिए चुनाव और मध्य प्रदेश की एक सीट के लिए उपचुनाव आठ अगस्त को होगा. इसके लिए 21 जुलाई को अधिसूचना जारी की जाएगी. चुनाव आयोग ने राज्यसभा की कुल नौ सीटों के चुनाव और एक सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया.
चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा है कि राज्यसभा की गुजरात से तीन और पश्चिम बंगाल से छह सीटों के लिए चुनाव और मध्य प्रदेश से एक सीट पर उपचुनाव होना है. इसके लिए 21 जुलाई को अधिसूचना जारी की जाएगी और आठ अगस्त को मतदान होगा.
सभी नौ सीटों के सांसदों का कार्यकाल 18 अगस्त को पूरा हो रहा है. आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार गुजरात से राज्यसभा सांसद पटेल अहमद मोहम्मदभाई, स्मृति ईरानी जुबिन, पांड्या दिलीपभाई शिवशंकरभाई और पश्चिम बंगाल से डेरेक ओ ब्रायन, देबब्रत बंदोपाध्याय, प्रदीप भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी, सुखेन्दुशेखर राय और डोला सेन का कार्यकाल अगले महीने खत्म होने से पहले आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद अनिल माधव दवे का इस साल 18 मई को निधन होने के कारण रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. उनका कार्यकाल जून 2022 तक था.
आयोग की ओर से बताया गया कि इन सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 21 जुलाई को जारी होगी और इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई होगी जबकि 29 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई होगी. आठ अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. आयोग ने 11 अगस्त तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया है.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajya Sabha Elections, West Bengal, Madhya Pradesh, Gujarat, Voting 8 August, Election Commission (EC)