विज्ञापन

Election Result 2026: आलू-पूरी से लेकर बंगाली रसोगुल्ला तक, काउंटिंग के बीच BJP मुख्यालय मे जोरदार तैयारी

Election Results 2026: विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती शुरू होते ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय पर तैयारियां नजर आईं. खाने की तैयारियों को 22 लोगों की एक खास टीम संभाल रही है.

Election Result 2026: आलू-पूरी से लेकर बंगाली रसोगुल्ला तक, काउंटिंग के बीच BJP मुख्यालय मे जोरदार तैयारी
Election Results 2026: वोटों की गिनती के बीच बीजेपी मुख्यालय में तैयारियां तेज

Election Results 2026: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में सोमवार, 4 मई की सुबह विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती शुरू होते ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय पर तैयारियां नजर आईं. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए पारंपरिक पूरियां और मिठाइयां बनाई जा रही हैं. इसके अलावा पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की गिनती भी आज हो रही है और बीजेपी को पूरा भरोसा है कि पार्टी शानदार प्रदर्शन करने जा रही है.

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए शेफ ने बताया कि खाने की तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है. उन्होंने कहा, “हम सुबह 4 बजे से तैयारी कर रहे हैं. करीब 400 से 500 लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है. नाश्ते में सैंडविच, आलू-पूरी, पोहा और जलेबी जैसे कई आइटम हैं. इसके साथ ताजे फल, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्ठी दोई भी तैयार की गई है.”

दोपहर के खाने के बारे में शेफ ने बताया, “लंच में दाल तड़का, कढ़ी पकोड़ा, परवल-आलू, चावल और पापड़ रखा गया है.” माहौल को और खास बनाने के लिए मिठाई में खास तौर पर बंगाली रसोगुल्ला और जलेबी भी बनाई जा रही है, जो पूरे दिन 400-500 लोगों को परोसी जाएगी.

शेफ ने बताया कि इन सभी खाने की तैयारियों को 22 लोगों की एक खास टीम संभाल रही है.

काउंटिंग शुरू

इधर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी समेत कुल 823 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से हुई, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई. हर राउंड के नतीजे ECINET प्लेटफॉर्म और चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रियल टाइम में अपडेट किए जा रहे हैं. गिनती शुरू होने से पहले सभी काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

(इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें: कैसे होती है वोटों की गिनती, स्ट्रांग रूम खोले जाने से मतगणना तक जानें पूरा प्रोसेस

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Results 2026, West Bengal Election, Election Result Live 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com