Election Results 2023: मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से आ रहे रुझानों में बीजेपी को मिले बहुमत के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इन नतीजों से ये तो पता चलता है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गईं गारंटी को पूरा करने की गारंटी ली है. उन्होंने आगे राजस्थान में सीएम किसे बनाए जाएगा इसे लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला बहुत जल्द और बिना किसी दिक्कत के होगा.
उन्होंने इस दौरान तेलंगाना में BRS के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर से कांग्रेस को फायदा हुआ, भाजपा को वहां और मजबूत हेाने की जरूरत है. यदि विपक्ष संसद को बाधित करता है, तो उसे आज आए परिणामों से भी बदतर परिणाम भुगतने होंगे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बीजेपी के प्रदर्शन पर मनसुख मांडविया ने भी दिया था बयान
बता दें कि प्रह्लाद जोशी से पहले मनसुख मांडविया ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने इन राज्यों के चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को लेकर एक सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि देश में एक ही गारंटी चलती है...मोदी की गारंटी. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में एक पोस्टर भी पोस्ट किया है.
राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत ?
गौरतलब है कि अभी तक आए शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. राजस्थान के रुझानों में बीजेपी 113 सीटों का आकंड़ा पार कर चुकी है. वहीं, मध्यप्रदेश में बीजेपी 161 सीटों पर आगे चल रही है. राजस्थान में अभी तक बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया है कि राज्य में उनकी पार्टी दो तिहाई सीटें जीतने जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं