विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

By-Election Results 2020 Live Updates: मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (By election) के लिए मंगलवार को मतगणना हो रही है. मध्यप्रदेश (MP bypolls) की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम (By election results 2020) राज्य की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार का भविष्य तय करेंगे. ज्यादातर राज्यों में सत्तारूढ़ दल उपचुनाव में फायदे में दिख रहे हैं. भाजपा ने एमपी की 28 में से 20 सीट, यूपी की सात में से 5 सीटें औऱ गुजरात की सभी आठ में से 7 सीटों पर बढ़त बना ली है. कर्नाटक में भाजपा ने दोनों सीटें जीत ली हैं.

इन सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुआ था. उपचुनाव के तहत गुजरात की आठ विधानसभा सीटों, मणिपुर की चार सीटों और हरियाणा की एक सीट, छत्तीसगढ़ की एक, झारखंड की दो सीटों, कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों के लिए मतगणना हो रही है. इसके अलावा नागालैंड की दो सीटों, तेलंगाना की एक सीट और ओडिशा की दो सीटों के लिए भी वोटों की गिनती हो रही है. मणिपुर को छोड़कर सभी सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था. मणिपुर की विधानसभा सीटों के लिए सात नवम्बर को मतदान हुआ था. बिहार की वाल्मीकि नगर सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

Here are the Live Updates on By election results 2020

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bypoll Election Results, Byelection Results 2020, Byelection Results Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com