विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2020

लॉकडाउन का असर: व्यक्ति को पत्नी को पाकिस्तान छोड़कर लौटना पड़ा भारत

लीलाराम ने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावात ने उसकी पत्नी को लौटने की अनुमति नहीं दी और उसे अपनी पत्नी को पाकिस्तान छोड़कर बच्चों के साथ लौटना पड़ा.

लॉकडाउन का असर: व्यक्ति को पत्नी को पाकिस्तान छोड़कर लौटना पड़ा भारत
लॉकडाउन के कारण भारतीय परिवार महीनों तक पाकिस्तान में ही फंसा रहा
जोधपुर:

राजस्थान का रहने वाला लीलाराम (34) पाकिस्तान के मीरपुर खास में अपनी बीमार सास से मिलने अपने परिवार के साथ जब घर से निकला था, तो उसे इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि उसे अपनी पत्नी के बिना ही देश लौटना पड़ेगा.
कोरोना वायरस को काबू करने के लिए भारत में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण परिवार महीनों तक पाकिस्तान में ही फंसा रहा. भारत और पाकिस्तान में इस प्रकार फंसे लोगों को स्वदेश भेजने के लिए सहमति बनने के बाद प्राधिकारियों ने लीलाराम और उसके तीन बच्चों को वापस जाने की अनुमति दे दी, लेकिन उसकी पत्नी जनता (33) के पास भारतीय नागरिकता नहीं होने के कारण उसे भारत नहीं आने दिया गया.


लीलाराम ने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावात ने उसकी पत्नी को लौटने की अनुमति नहीं दी और उसे अपनी पत्नी को पाकिस्तान छोड़कर बच्चों के साथ लौटना पड़ा. लीलाराम 1986 में पाकिस्तान से भारत आया था और उसे बाद में भारतीय नागरिकता मिल गई थी, लेकिन उसकी पत्नी के पास भारत की नागरिकता नहीं है और वह दीर्घकालीन वीजा पर यहां रह रही थी.

VIDEO:महाराष्ट्र : ठाणे में 12 जुलाई तक लॉकडाउन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Lockdown, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com