राजस्थान में कांग्रेस नेता के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालाय की कार्रवाई पर सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) हमलावर हैं. उन्होंने कहा कि ईडी देशभर में आतंक मचा रहा है. गोविंद डोटासरा के यहां भी ईडी ने रेड की है. क्यों कि वह बीजेपी के खिलाफ जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. वहीं सचिन पायलट ने भी डोटासरा के घर ईडी की रेड की निंदा की है. साथ ही सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव को ईडी के समन भेजने पर भी नाराजगी जाहिर की.
अशोक गहलोत ने कहा कि न डोटासरा पर और न ही वैभव गहलोत पर कोई केस है. उन्होंने कहा कि अगर वैभव गहलोत के होटल हैं, तो मुझे भी तो पता चले. सीएम ने कहा कि कांग्रेस में आते ही ईडी ने हुड़ला को भी तंग करना शुरू कर दिया. अब वैभव गहलोत भी ईडी के नोटिस का जवाब देंगे. सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी की तलाशी सिर्फ खबरों में लाने के लिए होती है.चुनाव बाद ये सब नजर भी नहीं आएंगे. बीजेपी वाले कांग्रेस की गारंटी से घबरा गए हैं, इसीलिए ईडी को भेजा जा रहा है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें-ईडी की पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी
पायलट ने ट्वीट कर कहा, " राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के बेटे वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है. बीजेपी इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती. प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं."पायलट ने कहा कि इस तरह की कार्यवाही से बीजेपी की घबराहट साफ़ दिखाई दे रही है, जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है.
जांच एजेंसियों पर हमलावर सीएम गहलोत
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) October 26, 2023
भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी…
डोटासरा के आवास पर ED की छापेमारी
ईडी ने राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा से जुड़े कई ठिकानों पर आज छापेमारी की. कांग्रेस विधायक ओम प्रकाश हुडला से जुड़े परिसरों पर भी रेड की जानकारी सामने आई है. ईडी ने जयपुर, दौसा और सीकर में रेड की. जानकारी के मुताबिक ये छापेमारी राजस्थान परीक्षा पेपर लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में हुई. पेपर लीक मामले, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के ज़रिए रुपयों के लेनदेन मामलों की गुप्त शिकायतें ED को इन नेताओं के खिलाफ मिली हैं. पिछले दिनों पहले कुछ कोचिंग संचालकों की ईडी में शिकायतों के बाद आरपीएसी सदस्य बाबुलाल कटारा से भी पूछताछ हुई थी.
ED ने सीएम गहलोत के बेटे को किया दिल्ली तलब
वहीं ईडी ने सीएमअशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन भेज दिल्ली तलब किया है. FEMA (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999) के एक मामले में अशोक गहलोत के बेटे को समन भेजकर शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. ED की तरफ से यह समय उस समय दिया गया है जब एजेंसी पहले से ही राजस्थान पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. चुनाव से ठीक पहले ED की इस कार्रवाई को बेहद खास माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें-FEMA के एक मामले में ED ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे को भेजा समन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं