गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने भी भूंकप के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. गांधीनगर स्थित आईएसआर ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि सुबह छह बजकर 38 मिनट पर 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.
इसका केंद्र कच्छ में दुधई गांव से 11 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था. आईएसआर ने कहा कि इससे पहले, सुबह पांच बजकर 18 मिनट पर 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र जिले में खावड़ा गांव से 23 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था. अहमदाबाद से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कच्छ बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है और वहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित इस जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख अन्य घायल हुए थे. भूकंप से जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्ति को गंभीर नुकसान भी पहुंचा था.
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब, सरकार ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी
ये भी पढ़ें : महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि: जानिए उनके अनमोल विचार जो आपका जीवन बदल देंगे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं