Gujarat Earthquake: गुजरात में राजकोट के पास रविवार देर शाम भूकंप (Earthquake News) के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (National Centre for Seismology) ने यह जानकारी दी. भूकंप का केंद्र राजकोट से 122 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित था. रात 8:13 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए. अब तक किसी के घायल होने या कोई नुकसान की सूचना नहीं है. NCS की वेबसाइट पर नक्शे के अनुसार, भूकंप भुज से लगभग 85 किमी दूर था, जहां 26 जनवरी 2001 को 7.7 तीव्रता के विनाशक भूकंप में 20,000 से अधिक लोग मारे गए थे और 1.5 लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे.
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में हाल के दिनों के भूकंप के कई झटके महसूस किए जा चुके हैं. इसे लेकर नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी का भी बयान आया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के निदेशक बीके बंसल ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में आये भूकंप के चलते घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन तैयारियां और एहतियाती कदम उठाना जरूरी है. गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बंसल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा कि दिल्ली के भूकंप के इतिहास को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में मामूली भूकंप के झटके असामान्य नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जोखिम कम करने के लिए तैयारी और शमन उपाय करना जरूरी है. दुनिया में ऐसी कोई सिद्ध तकनीक नहीं है जिससे स्थान, समय और परिमाण के मामले में निश्चितता के साथ भूकंप की भविष्यवाणी की जा सके. एनडीएमए ने राज्य सरकारों से ऐसे कदम उठाने का अनुरोध किया है जिसमें आगामी निर्माणों में भूकंप के मद्देनजर निर्माण संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो और कमजोर भवन का निर्माण नहीं हो. उसने राज्यों को जोखिम वाले ढांचों की पहचान करने और उनमें जरूरी सुधार करने का सुझाव दिया है। निजी इमारतों में भी चरणबद्ध तरीके से सुधार किया जाना चाहिए.
VIDEO: कई राज्यों में लगे भूकंप के झटके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं