पंजाब में 40 साल का एक शख्स पिछले दो साल पेट दर्द से परेशान था. उसे अस्पताल ले जाया गया. जब डॉक्टरों ने उसके पेट में हो रही दर्द का कारण पूछा, तो वह सटीक जवाब नहीं दे सका. डॉक्टरों ने उसका एक्सरे कराया, तो हैरान रह गए. शख्स के पेट में ईयर फोन, नट बोल्ट जैसी कई चीजें दिखी. फिलहाल डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर शख्स के पेट ने ये चीजें निकालकर उसकी जान बचा ली है.
अस्पताल के डायरेक्टर ने बताया की पेशेंट को पिछले दो साल से पेट दर्द की समस्या थी, जब उनके पास यह मरीज बुधवार को अस्पताल आया तो इसको पेट दर्द, बुखार, और उल्टी की समस्याएं थीं. जब एक्स-रे और स्कैन किया गया, तो हैरान करने वाली चीजे सामने आई.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डायरेक्टर डॉक्टर अजमेर कालड़ा ने बताया उनके करियर में और उनके अस्पताल में ऐसा पहला केस आया है, लेकिन फिर भी डॉक्टर ने तीन घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद यह सारा सामान निकाला है. हालांकि, उनका कहना है कि लंबे समय से यह लोहे का सामान पेट में रहने के चलते उसकी हालत अभी ठीक नहीं है.
वहीं, शख्स के परिवार वालो ने बताया कि उसे दो-ढाई साल से समस्या थी, लेकिन यह बहुत कम बताता था, जिससे उसे नींद भी नहीं आती थी. कई डॉक्टर के पास ले कर गए लेकिन कोई फर्क नहीं हुआ. इसके पेट में दर्द और बुखार रहने लगा तो एक डॉक्टर को दिखाया जिसके बाद डॉक्टर ने एक्स रे के लिए कहा तो उसमें काफी कुछ सामने आया, जिसके बाद उसे मोगा मेडिसिटी में लाए जहां उनका ऑपरेशन किया गया. इसके अलावा परिवार का कहना है कि यह सब वो कैसे खा गया उनको नहीं पता. उन्होंने बताया की उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं