विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2019

सुषमा स्वराज ने कहा- आतंकवाद पूरी मानवता के लिए खतरा, सिर्फ कुछ देशों की रणनीति से कुछ नहीं होगा

चीन के वुजेन शहर में रूस-भारत-चीन (RIC) समूह के विदेश मंत्रियों की 16वीं बैठक में आतंकवाद का मुद्दा एक बार फिर छाता हुआ दिखाई दिया.

सुषमा स्वराज ने कहा- आतंकवाद पूरी मानवता के लिए खतरा, सिर्फ कुछ देशों की रणनीति से कुछ नहीं होगा
नई दिल्ली:

चीन के वुजेन शहर में रूस-भारत-चीन (RIC) समूह के विदेश मंत्रियों की 16वीं बैठक  में आतंकवाद का मुद्दा एक बार फिर छाता हुआ दिखाई दिया. सुषमा स्वराज ने ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेस में हिस्सा लेते हुए एक बार फिर आतंकवाद पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आतंकवाद तो पूरी मानवता के लिए खतरा है, इसलिए सिर्फ कुछ देशों की रणनीति से नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि जहां तक पुलवामा हमले की बात है, मैंने यह मुद्दा दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के सामने द्विपक्षीय मंच पर उठाया.  

पाकिस्तान के सांसद का दावा, प्राइम मिनिस्टर मोदी से बात हो गई है अब उनकी तरफ से पॉजिटिव बयान आएंगे

शिवराज, दिग्विजय और ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी चुनावी समर में भर सकती हैं हुंकार!

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने चीन में कहा, "हमें वैश्विक रणनीति बनानी होगी, वैश्विक सहयोग की ज़रूरत होगी. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने UN के नेतृत्व में वैश्विक काउंटर-टेररिज़्म मैकेनिज़्म बनाने और उसे लागू करने के लिए भारत द्वारा प्रस्तावित CCIT (कॉम्प्रेहेन्सिव कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल टेररिज्म) को अंतिम रूप देने पर चर्चा की है. 

अमेरिका में गिरफ्तार किए गए 129 छात्रों की मदद के लिए भारतीय दूतावास ने शुरू की हॉटलाइन

जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन के वुजेन शहर में रूस-भारत-चीन(आरआईसी) समूह के विदेश मंत्रियों की 16वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'मान्यवर, यह (बालाकोट कार्रवाई) सैन्य अभियान नहीं था, किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है. इस कार्रवाई का सीमित उद्देश्य आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों के खिलाफ निणार्यक कदम उठाना था. भारत तनाव को और नहीं बढ़ाना चाहता है. भारत लगातार जिम्मेदारी और संयम के साथ काम करता आ रहा है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, RIC Meet, Surgical Strike 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com