विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2020

मुंबई में मां दुर्गा के ऑनलाइन दर्शन, कोरोना के चलते पंडालों को सख्त निर्देश

वहीं श्रद्धालुओं का भी कहना है, "मोबाइल पर दर्शन कर रहे हैं, पंडाल में नहीं जा सकते, कोई बात नहीं अगले साल अच्छे से होगा..."

मुंबई में मां दुर्गा के ऑनलाइन दर्शन, कोरोना के चलते पंडालों को सख्त निर्देश
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:

कोरोना के संक्रमण के आंकड़ों के हॉटस्पॉट महाराष्ट्र-मुंबई में इस साल मां दुर्गा के ऑनलाइन दर्शन हो रहे हैं, पूजा,आरती से लेकर पुष्पांजलि तक सब ऑनलाइन है. कोरोना के चलते पंडालों में लोगों की भीड़ इकट्ठा ना हो इसको लेकर सख़्त दिशा निर्देश हैं, जिसका आयोजक पालन कर रहे हैं. इसलिए इस कोरोना काल में मां दुर्गा के ऑनलाइन दर्शन हो रहे हैं.

नवी मुंबई के मुलुंड के बंगाल क्लब के अनुसार, "मुंबई के प्रमुख पूजा पंडालों में इस बार सामान्य सजावट हैं,और फ़ोकस सिर्फ़ मां की मूर्ति पर है. पूजा, आरती, पुष्पांजलि इन सबकी लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है."

99 साल पुराने बंगाल क्लब का मशहूर दुर्गोत्सोव इस साल 85वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, पारंपरिक आयोजन की तैयारी बड़ी थी, लेकिन इस बार भव्य पूजा की जगह, आयोजकों ने ब्लड डोनेशन और मेडिकल कैम्प्स लगाए.

यह भी पढ़ें- Navratri 2020 Kanya Pujan: अष्टमी के दिन ऐसे करें कन्या पूजन, जानें क्या है कंजक पूजा का महत्व और नियम

बंगाल क्लब के सदस्य प्रसून रक्षित ने कहास, "दुर्गा पंडाल में लोगों की भीड़ ना जुटे इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार ने इस साल कई सख़्त दिशा निर्देश जारी किए हैं,दर्शन के लिए गिने चुने लोग ही नियमों के पालन के साथ माँ के दरबार में दिख रहे हैं, लेकिन ज़्यादातर लोग डिजिटल माध्यम से ही जुड़ रहे हैं."

वहीं श्रद्धालुओं का भी कहना है, "मोबाइल पर दर्शन कर रहे हैं, पंडाल में नहीं जा सकते, कोई बात नहीं अगले साल अच्छे से होगा..."

दुर्गा पूजा आयोजकों ने बताया कि हम पंडाल में बहुत कम लोगों को आने दे रहे हैं, उन्हें मास्क दे रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि 4-5 लोग से ज़्यादा आरती में नहीं आने हैं तो हम तो सोशल मीडिया पर ही लाइव जा रहे हैं. नो मास्क नो एंट्री का ये संदेश हो, मूर्ति के साथ और आसपास रखे सैनेटाइज़र, या ऐसे पोस्टर...एक और त्योहार पर कोविड ही पूरी तरह से छाया रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Durga Pooja 2020, Durga Puja 2020, Mumbai, Mumbai Durga Puja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com