विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2022

मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह में कलाकारों पर गिरा ड्रोन, 2 घायल

इंदु कुंजम (38) और गंगोत्री कुंजम (18) परफॉर्म कर रहे थे जब उनके सिर पर यह ड्रोन गिरा ​जिसके बाद दोनों बेहोश हो कर गिए गए. खून से लथ पथ दोनों लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया.

घायल दोनों आदिवासी डिंडोरी जिले से जबलपुर आए थे.
भोपाल:

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ड्रोन समारोह के दौरान कार्यक्रम पेश कर रहे कलाकारों के ऊपर ही गिरा, जिसमें दो लोग घायल हो गए. इंदु कुंजम (38) और गंगोत्री कुंजम (18) परफॉर्म कर रहे थे जब उनके सिर पर यह ड्रोन गिरा, ​जिसके बाद दोनों बेहोश हो कर गिए गए. खून से लथपथ दोनों कलाकारों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम के लिए दोनों लोग आदिवासी नृत्य करने जबलपुर आए थे, तभी मध्य प्रदेश के कृषि विभाग की झांकी में मौजूद ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

गणतंत्र दिवस परेड में दिखे पाक को छक्के छुड़ा देने वाले टैंक, ये टैंक 1971 के हीरो हैं

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने संवाददाताओं से कहा, "गणतंत्र दिवस समारोह में ड्रोन गिरने से इंदु कुंजम और गंगोत्री कुंजम के सिर में चोटें आईं. उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है." अधिकारी ने बताया कि घायल दोनों आदिवासी डिंडोरी जिले से जबलपुर आए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Republic Day, Republic Day Celebration, Drone Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com