विज्ञापन

बिना ड्राइवर वाली टैक्‍सी पहुंचाएगी घर-दफ्तर, नहीं रहेगा जाम का चक्‍कर, खबर सुनते ही गदगद हुआ ये शहर

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स को जोड़ने वाला यह सिस्टम फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा. हर पॉड में 6 यात्री बैठ सकेंगे और यह 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगा, जिससे समय की बचत होगी.

बिना ड्राइवर वाली टैक्‍सी पहुंचाएगी घर-दफ्तर,  नहीं रहेगा जाम का चक्‍कर, खबर सुनते ही गदगद हुआ ये शहर
AI की तस्वीर
  • मुंबई में देश का पहला ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी सिस्टम शुरू किया जा रहा है.
  • यह पूरी तरह एआई आधारित और बिना ड्राइवर के पॉड होंगे, जिनमें छह यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे.
  • प्रोजेक्ट में करीब 8 km लंबा मार्ग और बाईस स्टेशन होंगे, पहले चरण में बांद्रा से कुर्ला कनेक्टिविटी होगी.

मुंबई में देश का पहला ड्राइवरलेस POD टैक्सी सिस्टम शुरू किया जा रहा है, जो शहर के ट्रैफिक को कम करने और यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा. यह सिस्टम पूरी तरह AI आधारित और बिना ड्राइवर के होगा, जिसमें यात्री अपनी मंजिल चुनेंगे और पॉड सीधे वहीं तक पहुंचेगा.

हर पॉड में 6 यात्री बैठ सकेंगे

करीब 8.85 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में 22 स्टेशन होंगे, जबकि पहले चरण में बांद्रा से कुर्ला के बीच कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी. बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स को जोड़ने वाला यह सिस्टम फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा. हर पॉड में 6 यात्री बैठ सकेंगे और यह 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगा, जिससे समय की बचत होगी.

हर 15 सेकंड में पॉड उपलब्ध होने से यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सफर अधिक स्मूथ होगा. इस प्रोजेक्ट को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण PPP मॉडल पर विकसित कर रहा है, जिससे सरकार पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.

पर्यावरण के अनुकूल होगा यह सिस्टम

यह सेवा मुंबई मेट्रो से भी जुड़ेगी और शहर के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को और मजबूत बनाएगी. बैटरी आधारित यह जीरो-कार्बन सिस्टम पर्यावरण के अनुकूल होगा और भविष्य के स्मार्ट ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

पॉड टैक्सी क्या होता है? 

पॉड टैक्सी... चालक रहित, इलेक्ट्रिक और ऑटोमेटिक परिवहन प्रणाली है. ये छोटे डिब्बेनुमा वाहन होते हैं. साथ ही जमीन से ऊपर बने विशेष गाइडवे ट्रैक पर चलते हैं, जो मुख्य रूप से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 4-6 यात्रियों को बिना रुके सीधे उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाते हैं.

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज... कई इलाकों में झमाझम बारिश

लेखक के बारे में
img
सुजाता द्विवेदी
Correspondent, News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Driverless Taxi, Driverless Taxi In Mumbai, Mumbai Pod Taxi, AI Taxi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com