विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 21, 2022

President Election Result: भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया

President Election Result: द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं. उन्हें कुल 64.03 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट ही मिले.

Read Time: 4 mins

द्रौपदी मुर्म 25 जुलाई को राष्‍ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी

नई दिल्‍ली:

द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं. उन्हें कुल 64.03 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट ही मिले. अब वे 25 जुलाई को बतौर राष्ट्रपति शपथ लेंगी. चुनाव में जीत पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, " द्रौपदी मुर्मू एक असाधारण विधायक और मंत्री रही हैं. झारखंड के राज्‍यपाल के तौर पर उनका बेहतरीन कार्यकाल रहा है. मुझे यकीन है कि वे उत्‍कृष्‍ट राष्‍ट्रपति साबित होंगी, जो आगे बढ़कर नेतृत्‍व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी."

पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कैबिनेट के वरिष्‍ठ सदस्‍य और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी.  

राष्‍ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्‍मीदवार रहे यशवंत सिन्‍हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई दी. सिन्‍हा ने कहा, "मैं राष्ट्रपति चुनाव  में जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं. मुझे उम्‍मीद है और वास्‍तव में हर भारतीय को उम्‍मीद है कि देश के 15वें राष्‍ट्रपति के तौर पर वे बिना किसी डर और पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी."

राष्ट्रपति पद की दौड़ में विजेता बनकर उभरी ‘‘ओडिशा की बेटी'' द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर समेत पूरे राज्य में जश्न का माहौल है. मयूरभंज जिले के रायरंगपुर शहर स्थित मुर्मू के आवास के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है और वे आदिवासी संगीत पर थिरक रहे हैं. उत्सव का ऐसा ही नजारा जिले के पहाड़पुर गांव में भी है जो कि मुर्मू का ससुराल है. द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं.

तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोटों की गिनती हुई. इस राउंड में कुल वैध वोट 1333 रहे, जिनकी वैल्‍यू  1,65,664 है. द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्‍हा को 521 वोट मिले. दूसरे राउंड की बात करें तो इसमें वर्णानुक्रम में आने वाले पहले 10 राज्‍यों के बैलेट पेपर की गणना की गई, इसमें कुल 1138 वोट पड़े जिनकी कुल वैल्‍यू 1,49,575 है . इन वोटों में से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट (वैल्‍यू 1,05,299) मिले हैं जबकि यशवंत सिन्‍हा को 3329 वोट मिले हैं जिनकी वैल्‍यू  44,276 है. 

पहले राउंड के बाद जानकारी दी गई थी कि सांसदों के कुल वैध मतों की संख्या 748 थी, जिनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में रहे जबकि 204 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हासिल हुए हैं. गौरतलब है कि भारत का राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर तथा देश का पहला नागरिक भी होता है. द्रौपदी देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति हैं, उनसे पहले प्रतिभा पाटिल देश का राष्‍ट्रपति पद संभाल चुकी हैं. 

* विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, बिल गेट्स को छोड़ा पीछे, मस्क अब भी शीर्ष पर
* "बहुत जल्द लौटेंगे..." : फैक्ट-चेकर मोहम्मद ज़ुबैर की रिहाई पर बोले उनके सहयोगी
* नूपुर शर्मा की हत्या की साज़िश के पीछे पाकिस्तानी संगठन, सीमापार से भेजा आतंकी गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Rain Update :दिल्ली में कैसे बगैर बरसात बाढ़ की आशंका? उत्तराखंड में 92, हिमाचल में 77 रोड बंद
President Election Result: भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया
चंद्रशेखर ने बहुजनों के लिए निजी क्षेत्र में मांगा आरक्षण, इसलिए की 'चमार रेजिमेंट' की चर्चा
Next Article
चंद्रशेखर ने बहुजनों के लिए निजी क्षेत्र में मांगा आरक्षण, इसलिए की 'चमार रेजिमेंट' की चर्चा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;