पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने तीखा हमला करते हुए शुक्रवार को कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी और कहा कि उन्हें संदेह है कि क्या सबसे पुरानी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में '40 सीट भी' हासिल कर पाएगी. बनर्जी ने कांग्रेस (Congress) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) की भी आलोचना की, जो राज्य के छह जिलों से होकर गुजरी. उन्होंने इसकी तुलना राज्य में आए 'प्रवासी पक्षियों' के लिए 'महज फोटो खींचने के अवसर' से की.
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, 'मैंने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े (देश भर में जहां भाजपा मुख्य विपक्ष है), लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान देने से इनकार कर दिया. अब, वे मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए राज्य में आए हैं. मुझे संदेह है कि यदि वे 300 सीट पर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या वे 40 सीट भी जीत पाएंगे.''
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'कांग्रेस के साथ गठबंधन के इच्छुक थे, लेकिन...'
केंद्र से राज्य के बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोलकाता में एक धरने के दौरान बनर्जी ने दोहराया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इच्छुक थी, लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.
उन्हें सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने दें : ममता
उन्होंने कहा, 'हम गठबंधन के लिए तैयार थे, उन्हें दो सीट की पेशकश की थी जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया. अब उन्हें सभी 42 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने दें. तब से, हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है.'
बनर्जी राज्य में सीट-बंटवारे पर गतिरोध के बाद टीएमसी के साथ सामंजस्य बिठाने की कांग्रेस की कोशिशों के बावजूद बनर्जी, जिन्होंने पहले अपनी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के इरादे की घोषणा की थी, सीट आवंटित करने से इनकार करने पर कायम रहीं.
कांग्रेस को दी भाजपा को हराने की चुनौती
सूत्रों के अनुसार, उत्तरी बंगाल के छह जिलों, विशेष रूप से उत्तर दिनाजपुर, मालदा और मुर्शिदाबाद, जो महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक आबादी और पारंपरिक रूप से कांग्रेस के समर्थन के लिए जाने जाते हैं, से कांग्रेस की यात्रा ने बनर्जी के रुख को जन्म दिया होगा.
बनर्जी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की चुनौती दी. उन्होंने कहा, 'अगर आपमें हिम्मत है तो यूपी, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भाजपा को हराएं. जब मणिपुर जल रहा था तो आप (कांग्रेस) कहां थे? हमने एक टीम भेजी थी.'
'फोटो खिंचवाने के लिए महज तमाशा'
कांग्रेस की यात्रा और 'प्रवासी पक्षियों' के बीच तुलना करते हुए बनर्जी ने इस कार्यक्रम को 'फोटो खिंचवाने के लिए महज तमाशा' करार दिया और कहा कि इसमें वास्तविक इरादे की कमी है.
बंगाल से गुजरने वाली यात्रा के बारे में बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें इसके बारे में सूचित नहीं किया. उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन के सहयोगी होने के बावजूद, उन्होंने मुझे सूचित नहीं किया. मुझे प्रशासनिक स्रोतों के माध्यम से पता चला. उन्होंने डेरेक ओ'ब्रायन को फोन करके अनुरोध किया था कि रैली को अनुमति दी जाए. फिर बंगाल क्यों आए?'
ये भी पढ़ें :
* मल्लिकार्जुन खरगे ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी को लिखा पत्र
* ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर बंगाल में सीट-बंटवारे की बातचीत में देरी करने का लगाया आरोप
* भाजपा ने टीएमसी पर लोगों को राम मंदिर जश्न समारोह में भाग लेने से रोकने का आरोप लगाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं