विज्ञापन

महिला डॉक्टर को पीटने के आरोप में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, घर से ले गई पुलिस

शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे के महिला डॉक्टर को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है. हालांकि वो महिला डॉक्टर पर हाथ उठाने के आरोप को खारिज कर रहे हैं.

महिला डॉक्टर को पीटने के आरोप में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, घर से ले गई पुलिस
रमेश म्हात्रे कल्याण-डोंबिवली के पुराने नेता माने जाते हैं. वे वर्तमान में इस इलाके से शिवसेना के पार्षद हैं.

मुंबई के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) अस्पताल में महिला डॉक्टर और नर्सों के साथ मारपीट के आरोप में शिवसेना पार्षद रमेश म को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्हें उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्त में लिया है.

रमेश के महिला डॉक्टर को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है. हालांकि एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में म्हात्रे ने घटना से इनकार कर दिया था और माफी मांगने से भी इनकार कर दिया था. 

पार्षद रमेश म्हात्रे ने आरोप लगाते हुए कहा था कि डॉक्टर फोन पर बिजी थीं और मरीजों की सुन नहीं रही थी. हालांकि उन्होंने हाथ उठाने की बात को खारिज किया है.

एनडीवी को दिए इंटरव्यू में क्या बोले रमेश म्हात्रे?

डॉक्टर और नर्सों के साथ मारपीट के आरोप के बाद पार्षद रमेश म्हात्रे ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया. पार्षद ने कहा, "मैंने अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमला नहीं किया."

लेकिन जब हमने उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डॉक्टर का फोन छुड़ाने के लिए बस उनके हाथ पर मारा था, क्योंकि डॉक्‍टर उनकी शिकायत नहीं सुन रही थीं. म्हात्रे ने कहा, "वो हमसे बात नहीं कर रही थी. मैंने बस उसके कान पर लगे फोन को हटाया था. मैंने गाल पर नहीं मारा है. मेरे पेसेंट का ध्यान नहीं दे रहे थे."

कौन हैं रमेश म्हात्रे?

रमेश म्हात्रे शिवसेना के पार्षद हैं. रमेश कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में राजनीति करते हैं. इस इलाके का उन्हें पुराना नेता माना जाता है. म्हात्रे पर तीन आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. इनमें दंगा, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश, धमकी जैसे आरोप हैं. 

यह भी पढ़ें: 'मैंने कुछ गलत नहीं किया', मह‍िला डॉक्‍टर को पीटने वाले शिवसेना नेता ने माफी मांगने से क‍िया इनकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivsena, Assault Case, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com