विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2022

PWD विभाग में इंजीनियरों के तबादले में गड़बड़ी, सीएम योगी ने मंत्री जितिन प्रसाद के OSD को हटाया

उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) में इंजीनियरों के तबादले (Transfer) में हुई धांधली की जांच रिपोर्ट आने का बाद 50 से अधिक आदेशों में फिर से बदलाव किया गया. इन सभी तथ्यों की जांच से तबादलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले हैं.

उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग में इंजीनियरों के तबादले धांधली सामने आई है. (फाइल फोटो)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) में इंजीनियरों के तबादले (Transfer) में हुई धांधली की जांच रिपोर्ट आने का बाद सीएम योगी ने पीडबल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडेय को हटा दिया गया है. भारत सरकार से प्रतिनियुक्ति पर आए अपर सचिव अनिल पांडेय के खिलाफ विजिलेंस जांच और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में तबादलों के बाद बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे और इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं. आरोप था कि जेई, एई, एक्सईएन, एसई, सीई के समस्त तबादले बैक डेट में किए गए हैं. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई थी. जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले थे. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है. 

यूपी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों के तबादले में गड़बड़ी का मामला सामने आया था. लोक निर्माण विभाग में 350 से अधिक इंजीनियरों का तबादला हुआ था. पीडब्ल्यूडी के करीब 200 अधिशासी अभियंताओं और 150 से अधिक सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया था, जिसको लेकर ही शिकायतें आई थीं. इस मामले पर जब जांच की गई तो अमिनमिताएं सामने आईं. इसके बाद दोषी लोगों के खिलाफ रार्रवाई की गई. साथ ही जिन लोगों का गलत तरीके से ट्रांसफर किया गया था उनको रद्द भी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें

" "केजरीवाल को सिंगापुर जाने की अनुमति क्यों नहीं"? सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में बोले संजय सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Government, Pwd, CM Yogi Adityanath, Jitin Prasad, Corruption
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com