विज्ञापन

नाराज हैं, लेकिन इस्‍तीफा नहीं दिया... अन्‍नामलाई बीजेपी छोड़ेंगे या नहीं, सस्‍पेंस बरकरार

अन्‍नामलाई ने बीजेपी से अभी तक इस्‍तीफा नहीं दिया है. बीजेपी सूत्र की मानें तो अन्‍नामलाई को राज्य में जनसंपर्क अभियान शुरू करने के मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व की ओर से सहयोग और समर्थन की बात कही गई है.

नाराज हैं, लेकिन इस्‍तीफा नहीं दिया... अन्‍नामलाई बीजेपी छोड़ेंगे या नहीं, सस्‍पेंस बरकरार
PM मोदी से प्रेरित होकर रखा था राजनीति में कदम
नई दिल्‍ली:

तमिलनाडु में बीजेपी के फायरब्रांड नेता के. अन्‍नामलाई ने अभी तक इस्‍तीफा नहीं दिया है. बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन से मिलने के बाद से ही ये अटकलें लग रही हैं कि उन्‍होंने इस्‍तीफा देने का मन बना लिया है. लेकिन सूत्रों की मानें तो अन्‍नामलाई ने अब भी बीजेपी का हिस्‍सा हैं, उन्‍होंने इस्‍तीफा नहीं दिया है. बीजेपी की प्राथमिक सदस्‍यता से भी उन्‍होंने इस्‍तीफा नहीं दिया है. गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान भी अन्‍नामलाई ने इस्‍तीफा देने की कोई बात नहीं कही.    

अमित शाह से क्‍या कहा?

बीजेपी से जुड़े सूत्र ने बताया, " गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत के दौरान न तो इस्तीफे पर चर्चा हुई और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है. मंगलवार को दिल्‍ली में अन्‍नामलाई ने पार्टी नेतृत्व से राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान अन्‍नामलाई ने बीजेपी के प्रदर्शन और गठबंधन से जुड़े मुद्दों को उठाया और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न होने के कारणों के बारे में बताया."

Latest and Breaking News on NDTV

नाराज हैं, लेकिन इस्‍तीफा नहीं दिया

सूत्र की मानें तो, "अन्‍नामलाई राज्य बीजेपी के कुछ नेताओं और एआईएडीएमके के नेताओं के रवैये से नाराज हैं. इस बारे में उन्‍होंने पार्टी आलाकमान से बात की है. जहां तक राज्य में जनसंपर्क अभियान शुरू करने की उनकी इच्छा का प्रश्न है, इस पर पार्टी नेतृत्व की ओर से सहयोग और समर्थन की बात कही गई है."

बताया जा रहा है कि अन्नामलाई के उठाए गए मुद्दों पर अब राज्य बीजेपी के नेताओं से चर्चा होगी. इसके लिए राज्य बीजेपी अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन दिल्ली आ रहे हैं. अन्‍नामलाई मंगलवार को दिल्ली में संगठन महासचिव बी एल संतोष, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे. 

ये भी पढ़ें :- अन्‍नामलाई छोड़ सकते हैं बीजेपी, लेकिन नहीं बनेंगे 'खतरा', जानें- क्‍या है प्‍लानिंग

तमिलनाडु में कैसे बढ़ा था अन्‍नामलाई का ग्राफ 

2020 में के. अन्नामलाई ने पुलिस की नौकरी छोड़ कर राजनीति में प्रवेश किया, यह कहते हुए कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित थे. कुछ ही हफ्तों में उन्हें राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और एक साल बाद, वे पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख बन गए. 200 दिनों की यह यात्रा उनके लिए लॉन्चपैड से कहीं अधिक उनकी रणनीति को निखारने का आधार बनी. यात्रा के अंत तक, अन्‍नामलाई राज्य में एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती बन गए, जो अपने जोशीले भाषणों और सत्तारूढ़ डीएमके पर आक्रामक हमलों के लिए जाने जाते थे. के. अन्नामलाई को यात्रा का लाभ उसी साल हुए लोकसभा चुनावों में भी मिला.

ये भी पढ़ें :- रिश्ते तोड़ने में तल्खी नहीं चाहते अन्नामलाई, तमिलनाडु के नेता ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com