उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2021 (UP TET) के पेपर लीक होने के मामले में लखनऊ (Lucknow) से गिरफ्तार किये गये बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक को बुधवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) (नोएडा यूनिट) ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसटीएफ के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.
इस मामले में एसटीएफ ने अलीगढ़ से भी एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया है, जबकि कल दिल्ली स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार किया था. इस मामले में थाना सूरजपुर में एसटीएफ द्वारा विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज करवाया गया है.
टीईटी पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सरकार लगाएगी रासुका : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश विशेष कार्य दल (एसटीएफ) के नोएडा के अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 28 नवंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा वाले दिन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
उन्होंने बताया कि इस मामले में नोएडा एसटीएफ ने आज बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक (सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी) संजय उपाध्याय को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि उपाध्याय को आज गौतमबुध नगर जनपद न्यायालय में पेश किया गया जहां आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया .
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवाने सहित अन्य चीजों का टेंडर इन्होंने ही दिया था. उन्होंने बताया कि संजय उपाध्याय पूर्व में गाजियाबाद में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में तैनात रह चुके हैं.
एसटीएफ के अधिकारी गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने कल संजय उपाध्याय को निलंबित कर दिया था. उन्होंने बताया कि संजय उपाध्याय के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप आदि बरामद हुआ है और पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली है.
UP TET EXAM 2021 : यूपीटीईटी पेपर लीक में सरगना समेत 29 गिरफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक फैला था जाल
उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने जनपद अलीगढ़ से गौरव कुमार पुत्र प्रमोद कुमार को भी आज इस मामले में गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में हुयी धांधली में शामिल होने का संदेह है. इसके पास से लैपटॉप प्रिंटर लैमिनेशन मशीन आदि बरामद हुयी है . उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने टीईटी परीक्षा के दिल्ली में पेपर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस के मालिक राय अनूप प्रसाद मूलनिवासी जनपद गोरखपुर को कल गिरफ्तार किया है. इनकी दिल्ली के ओखला में प्रिंटिंग प्रेस है. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि कोलकाता, नोएडा, दिल्ली में स्थित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेसों मे टीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवा गए थे. इस मामले में एसटीएफ की तरफ से पांच प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों के खिलाफ थाना सूरजपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.
यूपी TET पर्चा लीक मामले में प्रयागराज से दो गिरफ़्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं