विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2015

13 दिसंबर को पद्म विभूषण से नवाजे जाएंगे दिलीप कुमार

13 दिसंबर को पद्म विभूषण से नवाजे जाएंगे दिलीप कुमार
अभिनेता दिलीप कुमार (फाइल फोटो)
मुंबई: प्रख्यात अभिनेता दिलीप कुमार को 13 दिसंबर को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत किया जाएगा। दिलीप शुक्रवार (आज) को 93वें साल के हो गए हैं। 'द सब्सटांस एंड द शैडो' नाम से दिलीप की आत्मकथा लिख चुकी उनकी करीबी मित्र उदय तारा नायर ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने  बताया कि दिलीप कुमार को यहां 13 दिसंबर को उनके आवास पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सम्मानित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से यहां आएंगे।

देश की राजधानी दिल्ली में इस साल अप्रैल में पद्म विभूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था, लेकिन दिलीप अपनी नासाज तबियत की वजह से इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए शुक्रवार को अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया है।

उनकी अभिनेत्री पत्नी सायरा बानो ने बताया कि इस बार सिर्फ करीबी परिजनों और तीन दोस्तों संग रात में एक छोटे से डिनर का आयोजन कर रहे हैं। उनके जन्मदिन में इस बार महज छह से सात लोग एकत्रित होने हैं।

दिलीप कुमार को 'आन', 'आग', 'देवदास', 'मधुमति', 'पैगाम', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा जमुना', 'लीडर' और 'राम और श्याम' जैसी फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए याद किया जाता है। उनकी पिछली फिल्म 'किला' (1998) थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
नाबालिग से शादी... क्या कहता है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड? जानें यहां सब कुछ
13 दिसंबर को पद्म विभूषण से नवाजे जाएंगे दिलीप कुमार
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का असर, बेटियों को बनाया गया एक दिन का DM और SP
Next Article
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का असर, बेटियों को बनाया गया एक दिन का DM और SP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com