विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार: पारिवारिक मित्र

शरीर में पानी की कमी और संक्रमण के कारण 94 वर्षीय अभिनेता को बुधवार की सुबह बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Also Read in
दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार: पारिवारिक मित्र
दिलीप कुमार (फाइल फोटो)
मुंबई: किडनी संबंधी परेशानी के कारण पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. एक करीबी पारिवारिक मित्र ने आज उक्त जानकारी दी. शरीर में पानी की कमी और संक्रमण के कारण 94 वर्षीय अभिनेता को बुधवार की सुबह बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार की किडनी में समस्‍या, आईसीयू में एडमिट

VIDEO: बॉलीवुड हस्तियों की पेंटिंग


पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने अभिनेता के टि्वटर अकाउंट पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट किया, ''दिलीप साहब की सेहत अब काफी अच्छी है. दुआओं में उन्हें याद रखें.'' अस्पताल का कहना है कि अभिनेता की उम्र को देखते हुए उन्हें दो-तीन दिन तक आईसीयू में निगरानी में रखा जाएगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar, Dilip Kumar Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com