विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2012

गडकरी मामले में दिग्विजय को 21 दिसंबर को पेश होने का आदेश

गडकरी मामले में दिग्विजय को 21 दिसंबर को पेश होने का आदेश
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की ओर से दायर फौजदारी मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को सम्मन जारी किया।

अदालत ने मानहानि के मामले में सिंह को 21 दिसंबर को अदालत के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।

गोरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अजय संचेती को कोल ब्लॉक आंविटत कराने में गडकरी की भूमिका रही।

दिग्विजय का आरोप है कि गडकरी की करीबी की वजह से ही संचेती को कोल ब्लॉक आवंटित किए गए। गडकरी ने इस आरोप का खंडन करते हुए दिग्विजय सिंह पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
गडकरी मामले में दिग्विजय को 21 दिसंबर को पेश होने का आदेश
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com