विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2021

हिंदी के युवा आलोचक आशुतोष भारद्वाज को देवीशंकर अवस्थी सम्मान देने की घोषणा

अशोक वाजपेयी, नंदकिशोर आचार्य और राजेंद्र कुमार की चयन समिति ने iपुरस्‍कार के ल‍िए आशुतोष का चुनाव किया है.

हिंदी के युवा आलोचक आशुतोष भारद्वाज को देवीशंकर अवस्थी सम्मान देने की घोषणा
आशुतोष को उनकी कृति 'पितृ वध' के लिए देवीशंकर अवस्थी सम्मान दिया गया है
नई दिल्ली:

हिंदी के विलक्षण गद्यकार, पत्रकार और आलोचक आशुतोष भारद्वाज को आलोचना के लिए चर्चित देवीशंकर अवस्थी सम्मान देने की घोषणा की गई है. यह सम्मान उन्हें उनकी कृति 'पितृ वध' के लिए दिया गया है. अशोक वाजपेयी, नंदकिशोर आचार्य और राजेंद्र कुमार की चयन समिति ने उनका चुनाव किया है.

r9fj79r8

आशुतोष भारद्वाज मूलतः अंग्रेजी के पत्रकार रहे हैं और बस्तर के उनके अनुभवों की हिंदी-अंग्रेज़ी दोनों में ख़ूब चर्चा हुई है. अंग्रेज़ी में यह किताब 'द डेथ ट्रैप' के नाम से प्रकाशित हुई है. इसके अलावा भारतीय उपन्यासों में आधुनिकता और राष्ट्रवाद जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उनका काम बहुचर्चित रहा है. वे शिमला इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज़ के फेलो भी रहे और स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devishankar Awasthi Samman, Asutosh Bhardwaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com