- दिल्ली के कीर्ति नगर थाने के बाहर एक महिला डॉग लवर ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा था
- महिला ने दावा किया कि सिक्योरिटी गार्ड ने दो कुत्तों को डंडे से मारा था, जिनमें से एक की मौत हो गई थी
- सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि जिस कुत्ते को लेकर विवाद हुआ, उसने कॉलोनी के आठ लोगों को काटा था
राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर थाने के सामने डॉग लवर महिला ने एक सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने एक कुत्ते को डंडे से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं अब गार्ड का भी एक वीडियो सामने आया है. गार्ड ने बताया है कि जिस कुत्ते की बात हो रही है उसने सोसाइडी के 8 लोगों को काटा था. अब सिक्योरिटी गार्ड ने भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आखिर यह पूरा मामला है क्या? आइए समझते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था महिला का वीडियो
यह मामला 9 मई को वायरल हुए एक वीडियो के बाद चर्चा में आया. वीडियो में डॉग लवर और एक्टिविस्ट जसप्रीत कौर कीर्ति नगर थाने के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड को बुरी तरह पीटती दिख रही हैं. महिला सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीट रही हैं. इस दौरान आसपास पुलिसवाले भी दिख रहे हैं, लेकिन वो बीच बचाव नहीं करते. महिला वीडियो में गार्ड से कह रही है कि अगर आज के बाद किसी कुत्ते को हाथ लगाया तो छोड़ूंगी नहीं.
वायरल वीडियो
Dog Woman is beating a Man in front of @DelhiPolice and Police is standing like a hijra. Shame on you Delhi Police! Sending you Bangles. Pls wear them.https://t.co/Cu1XSODiHM
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) May 9, 2026
वीडियो वायरल होने पर महिला की सफाई
जब गार्ड को पीटते हुए महिला का वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने सफाई में एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में महिला ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने 15 दिन पहले एक डॉग को डंडे से मार डाला. उस वक्त हमने कुछ नहीं कहा. लेकिन दो दिन पहले इस गार्ड ने एक और कुत्ते को मार डाला. उसके लिए दो चांटे कम थे उसे तो चार-पांच और मारने चाहिए थे.
And the lady, who slapped the guard who had mercilessly killed multiple dogs, explains. pic.twitter.com/DwTLbQUEfa
— Sumeet (@SnowPrince077) May 10, 2026
गार्ड ने महिला के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
वीडियो वायरल होने के बाद एक एनजीओ की मदद से सिक्योरिटी गार्ड ने भी थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गार्ड ने बताया कि जिस डॉग की वजह से महिला ने उसकी सरेआम पिटाई की थी, उस कुत्ते में कॉलोनी के 8 लोगों को काटा था. कुत्ता एक बच्चे पर हमला कर रहा था तभी गार्ड ने डंडे से उसे भगाने की कोशिश की. लेकिन कुत्ते ने उनपर ही हमला कर दिया. इसके बाद खुद को बचाने के लिए उन्होंने कुत्ते को दो डंडे मार दिए थे.
The Dog in question has bitten eight people in the J Block of Kirti Nagar in West Delhi. On the evening of 7th May Security Guard Vinod Paswan was doing his duty near the colony park when the dog pounced on a child after which Vinod used his stick to shoo away the dog. But the… https://t.co/llfYC6du5t pic.twitter.com/PeyuLLpxya
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) May 11, 2026
इस घटना के बाद कॉलोनी के कुछ लोगों ने डॉग लवर्स से जुड़े लोगों को इसकी सूचना दी. कुछ डॉग लवर्स कॉलोनी पहुंचे और गार्ड को घसीटते हुए थाने लेकर गए और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करने की बात भी कही. इसके बाद भी महिला ने थाने के बाहर गार्ड से बदतमीजी की और चप्पलों से पिटाई की.
यह भी पढ़ें: कुत्ते को लेकर गार्ड को पीटती दिखी थी महिला, अब दूसरे वीडियो में पलट गई पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं