Delhi Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को बारिश एवं ठंडी हवाएं चलने के बाद तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आयी. कल अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा और मौसम सुहावना हो गया. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो औसत से दो डिग्री कम है.इसके साथ ही राजधानी में लगातार हुई बारिश से एयर क्वालिटी (Air quality In Delhi) में भी सुधार आया.
पिछले 24 घंटे का एयर क्वालिटी इंडेक्स सालभर में सबसे बेहतर
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के अनुसार , रविवार को दिल्ली में इस साल का बेहतरीन एयर क्वालिटी दर्ज किया गया. दिल्ली में पिछले 24 घंटे का एयर क्वालिटी इंडेक्स रीडिंग 45 रहा जो ‘अच्छी' श्रेणी में आता है.आपको बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कल राजधानी में ह्यूमिडिटी 86 और 100 प्रतिशत के बीच रही
सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 1.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की. इस अवधि में पालम, लोधी रोड, आयानगर, नरेला और गुड़गांव में वेधशालाओं ने क्रमश: 0.2 मिलीमीटर, 0.8 मिलीमीटर, तीन मिलीमीटर, 1.5 मिलीमीटर और 7.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की.वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता (Humidity) 86 और 100 प्रतिशत के बीच रही.
नगर निगम को जलभराव और पेड़ उखड़ जाने की मिली शिकायत
दिल्ली नगर निगम को पांच स्थानों से जलभराव और 16 स्थानों से पेड़ उखड़ जाने की रिपोर्ट मिली. लोक निर्माण विभाग के पास मुंडका और नरेला से जलभराव का कॉल आया. नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद के आपदा प्रबंधन केंद्र ने पिछले दो दिनों में 70 शिकायतें मिली हैं. उनमें 26 शनिवार देर शाम मिलीं जबकि बाकी रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक आयीं. ये मुद्दे जलभराव के छोटे-मोटे मामले, पेड़ों से पत्ते गिरने, सड़क की प्रकाश व्यवस्था के काम नहीं करने से जुड़े थे जिनपर त्वरित कार्रवाई की गयी.
जलभराव वाले स्थानों पर मशीन की मदद से हटाया गया पानी
अधिकारियों ने बताया कि जनपथ, सिकंदरा रोड, सी हेक्सागोन, कॉपरनिकस मार्ग, बाराखंभा रोड, हरीशचंद्र माथुर लेन और कौटिल्य मार्ग समेत अहम स्थानों पर जलभराव की घटनाओं का त्वरित समाधान किया गया. जलभराव वाले स्थानों पर कर्मचारियों या मशीन की मदद से पानी हटाया गया. जी20 स्थल और विदेशी प्रतिनिधियों के प्रवास होटल नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र में आते हैं.
मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और अधिक बारिश होने की जताई आशंका
मौसम विभाग ने दिल्ली में आज यानी सोमवार को बादल छाए रहने और अधिक बारिश होने की आशंका व्यक्त की. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. वहीं, सोमवार से बुधवार तक एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘संतोषजनक श्रेणी' (51 से 100 के बीच) में रहने का अनुमान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं