विज्ञापन

दीवाली से पहले दिल्ली में जाम का सिलसिला जारी, GRAP पाबंदियां और बाजारों की भीड़ ने बढ़ाई परेशानी

दीवाली से पहले राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है. GRAP के तहत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियों और त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण शहर के कई इलाकों में लंबा जाम देखा गया.

दीवाली से पहले दिल्ली में जाम का सिलसिला जारी, GRAP पाबंदियां और बाजारों की भीड़ ने बढ़ाई परेशानी
दिल्ली की सड़कों पर रेंगते वाहन
NDTV

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में दीवाली से पहले बुरा हाल है. कई रास्तो पर ट्रैफिक जाम लग रहा है. बाजारों में खचाखच भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली में जाम लगने की एक वजह GRAP के तहत लागू पाबंदियां भी हैं. बुधवार शाम से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में जाम देखने को मिला.  आउटर रिंग रोड से लेकर गाजीपुर बॉर्डर, सदर बाजार, करोल बाग और दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों तक वाहन चालकों को लंबी देरी का सामना करना पड़ा.

दक्षिण दिल्ली के जिया सराय और आउटर रिंग रोड पर पीक आवर के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा. IIT दिल्ली से मुनिरका और मुनिरका से चिराग दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं. दोनों तरफ की सड़कों पर ट्रैफिक रेंगता नजर आया.

वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली में गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री पर रोक के चलते जाम लग गया. ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और एमसीडी की टीमें अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही थीं, जिससे लंबी कतारें लग गईं. कई जगहों पर वाहन 100 से 150 मीटर लंबी लाइनों में फंसे रहे. जाम से बचने के लिए कुछ दोपहिया वाहन चालक फुटपाथों का इस्तेमाल करते दिखे, जबकि कई लोग पुलिसकर्मियों से जल्दी निकलने की गुहार लगाते नजर आए.

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों से आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई. ऑफिस आने-जाने वाले लोगों और डिलीवरी एजेंटों ने शिकायत की कि जांच प्रक्रिया के कारण उनके सफर का समय काफी बढ़ गया है.

उधर, दीवाली से पहले खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ ने ट्रैफिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया. सदर बाजार, करोल बाग, अजमल खान रोड, इंद्रलोक, धौला कुआं, तालकटोरा रोड, कालकाजी, जसोला, द्वारका, ईस्ट ऑफ कैलाश, केशव पुरम और आजादपुर फ्लाईओवर समेत कई इलाकों से जाम की शिकायतें मिलीं. लोगों का आरोप है कि अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कमी के कारण स्थिति और खराब हो गई है. कई स्थानों पर पैदल चलने वालों के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बची थी.

दिल्ली में एक नवंबर से 31 जनवरी तक लागू प्रदूषण नियंत्रण उपायों के तहत गैर-BS-VI मानकों वाले बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है, लेकिन इसके चलते राजधानी की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic, Delhi Traffic Update, Delhi Traffic Updates, Delhi Traffic News, Delhi Traffic News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com