केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है. वहीं कई जगह तो हिंसक प्रदर्शन भी हुए. इस बीच, इस योजना के विरोध के बीच अब कई संगठनों ने आज यानि 20 जून को भारत बंद का ऐलान किया है. भारत बंद के ऐलान के बाद राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी जकी पूछताछ को लेकर भी अपना विरोध जता रहे हैं. इस बीच एहतियातन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कई रास्तों से आने-जाने पर रोक लगा दी है.
विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान 8:00 बजे से 12:00 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचें. विशेष व्यवस्था के चलते इन सड़कों पर आवाजाही नहीं हो सकेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से 8:00 बजे से 12:00 बजे के बीच जाने से बचें. इन रास्तों पर भी आवागमन बंद रहेगा. इसके अलावा गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी ने बहुत सारे रास्तों पर आने वाले वाहनों के रुट डायवर्ट किया है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं