विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2020

दिल्ली दंगों की साज़िश से जुड़ी 17,500 हज़ार से ज्यादा पेज की चार्जशीट पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दिल्ली दंगों की साज़िश की चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंची. कुल 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश हुई.

दिल्ली दंगों की साज़िश से जुड़ी 17,500 हज़ार से ज्यादा पेज की चार्जशीट पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बुधवार को दाखिल की चार्जशीट - प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़ी 17,500 पेज से ज्यादा की चार्जशीट दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बुधवार को दाखिल कर दी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दिल्ली दंगों की साज़िश की चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंची. कुल 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश हुई. अभी उमर खालिद और शारजील इमाम के खिलाफ चार्जशीट दायर नहीं हो रही है. इनका नाम सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आएगा. पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट करीब 17,500 पेज से ज्यादा पेज की है. 

दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार उमर खालिद को कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

बता दें कि पुलिस की स्पेशल सेल अपने दफ्तर से चार्जशीट से भरे बक्से लेकर 2 गाड़ियों में निकली थी. साथी में डीसीपी कुशवाहा भी मौजूद थे. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 15 आरोपियों में से एक आरोपी सफूरा जरगर बेल पर है. चार्जशीट में 745 गवाह हैं.

चार्जशीट में सबूत के तौर पर तकनीकी सबूत, सीडीआर और वॉट्सएप चैट है. हालांकि यूएपीए (UAPA) लगाने के लिए सरकार से अनुमति मिल गई है. पुलिस ने यह भी कहा कि हमने जो भी सेक्शन लगाए, सबूतों के आधार पर लगाये हैं. जो रिकवरी हुई है उसको भी सबूत के तौर पर ले रहे हैं. फिलहाल अभी जांच जारी है. बाद में सप्लिमेंट्री चार्जेशीट दायर की जाएगी.

दंगों की चार्जशीट को लेकर चिदंबरम ने कसा तंज, 'क्या दिल्ली पुलिस भूल गई....'

गौरतलब है कि दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार किए गए जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद (Umar Khalid) को सोमवार को दिल्ली की कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. उमर खालिद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते रविवार रात को गिरफ्तार किया था. उमर खालिद का नाम दिल्ली दंगों की लगभग हर चार्जशीट में है.

दिल्ली में CAA-NRC के खिलाफ हुए प्रदर्शन और दंगों के लिए हुई फंडिंग के मामले में बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस ने ट्रम्प के आने के पहले उसके भाषण और दिल्ली में आरोपियों के साथ हुई बातचीत के कॉल रिकार्ड,आरोपियों के साथ मीटिंग और आरोपियों के बयानों में उसे साज़िशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने जाफराबाद में हुई हिंसा (Jafrabad Violence) के मामले में FIR No. 50/20 में देवांगना कलिता, नताशा नरवाल, गुलफिशा फातिमा के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है. चार्जशीट में इन लोगों को आरोपी बनाया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Riots, Delhi Police, Chargesheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com