विज्ञापन

दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम का पैरोल खत्‍म, ब‍िहार से रवाना; चाचा हुए भावुक 

शरजील इमाम को बीमार मां से म‍िलने और छोटे भाई के न‍िकाह में शाम‍िल होने के ल‍िए पैरोल म‍िली थी. आज त‍िहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे. 

दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम का पैरोल खत्‍म, ब‍िहार से रवाना; चाचा हुए भावुक 
साल 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के आरोपी शरजील इमाम का पैरोल खत्म हो गई. परिजनों से विदाई लेकर लेकर दिल्ली तिहाड़ जेल के लिए रवाना हुए.

साल 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के आरोपी शरजील इमाम का आज (सोमवार) पैरोल समाप्त हो रही है. शरजील इमाम आज दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे. इसके लिए वे सोमवार सुबह अपने पैतृक गांव काको से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम पिछले 6 सालों से जेल में बंद हैं. कोर्ट ने शरजील को बीमार मां से मिलने और छोटे भाई के निकाह में शामिल होने के लिए 10 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी. उन्हें  20 से 30 मार्च तक पैरोल म‍िली थी. 

शरजील ने गांव में बिताया समय 

शरजील इमाम अपने गांव काको में परिवार के साथ समय बिताया, और छोटे भाई के न‍िकाह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी.सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया. ​शरजील के चाचा अरशद इमाम ने बताया कि भले ही पैरोल की अवधि कम थी, लेकिन इन 10 दिनों में शरजील ने अपनों और दोस्तों के साथ कीमती वक्त बिताया.

शरजील इमाम का पैरोल खत्म.

शरजील इमाम का पैरोल खत्म.

चाचा ने सीएम भी की भावुक अपील  

अरशद इमाम भावुक होते हुए कहा कि उन्हें वापस जेल जाते देख दुख तो हो रहा है, लेकिन हमें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. उम्मीद है कि जल्द ही वे से हम सबके बीच होंगे. साथ ही, अरशद इमाम ने बिहार के मुख्यमंत्री से भी भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि शरजील बिहार का बेटा है, ऐसे में मुख्यमंत्री को उसकी रिहाई के विषय में भारत सरकार से बात करनी चाहिए.

दिल्ली आते समय शरजील दिखे भावुक ​

शरजील इमाम के गांव से दिल्ली रवाना होते समय उनके परिजन काफी भावुक दिखे. फिलहाल मिली अंतरिम जमानत केवल पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने तक ही सीमित था, जिसकी अवधि आज (30 मार्च) को समाप्त हो जाएगी. आज शाम तक वे दिल्ली पहुंचकर जेल प्रशासन के सामने सरेंडर की प्रक्रिया पूरी करेंगे.  

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज पलट देंगे बाजी, 15 साल की उम्र में 15 महारिकॉर्ड जिसे देख CSK के उड़ जाएंगे होश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com