दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर दीवाली से पहले ही तेजी से बढ़ रहा है. कई इलाकों में धुंध की चादर दिखाई दे रही है. पड़ोसी राज्य पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने से उठता धुआं और गिरते तापमान के कारण प्रदूषण की काली चादर दिल्ली-NCR के आसमान पर धुंध बनकर छा गई है. दीवाली और उसके बाद प्रदूषण के हालात और बिगड़ने की आशंका है.
शनिवार तक दिल्ली-NCR का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 300 से 400 पार होने की आशंका है. यही वजह है कि दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान यानी GRAP के दूसरे चरण में कई पाबंदियां लागू की जा रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पराली जलाने से रोकने को लेकर केंद्र ने की राज्यों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
क्या लिया गया एक्शन?
- कोयला और लकड़ी से चलने वाले तंदूर वाले होटलों पर पाबंदी रहेगी
- डीज़ल से चलने वाले जनरेटर बंद होंगे
- अस्पताल, रेल जैसी ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर पार्किंग फ़ीस बढ़ेगी ताकि निजी वाहन लोग कम चलाएं
- CNG और इलेक्ट्रिक बस और मेट्रो सर्विस बढ़ेगी
दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही और वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में रही. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9.20 बजे 224 रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 228 रहा था, जो ‘खराब' श्रेणी में आता है.
क्या होता है AQI?
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर' माना जाता है.
दिल्ली में दीवाली पर आतिशबाजी की तो होगी 6 महीने की जेल, पटाखे बेचने पर 3 साल की सजा
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) के हवाले से गुरुवार को कहा कि इस साल दिवाली ऐसे वक्त में मनायी जा रही है जब पहले की अपेक्षा ज्यादा ठंड नहीं है लेकिन दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ सकती है. NCR में वायु गुणवत्ता प्रतिकूल मौसम विज्ञान संबंधी कारकों जैसे कम तापमान और हवा की गति के कारण अक्टूबर में बिगड़नी शुरू हुई थी जिससे प्रदूषकों का छितराव नहीं हुआ. पटाखों से होने वाला उत्सर्जन तथा पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से वायु गुणवत्ता और बदतर होगी.
देश की बात: नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला, दिल्ली में फिर बढ़ सकता है वायु प्रदूषण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं