विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदूषण पर पीएम मोदी पर ली चुटकी, 'क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों है...'

राहुल गांधी ने ये शब्द दरअसल ‘गमन’ फिल्म के लिए लिखी गयी शहरयार की ग़ज़ल से लिये हैं. दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वह सभी वर्गों के लिए एक भारी परेशानी का कारण बना हुआ है.

राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदूषण पर पीएम मोदी पर ली चुटकी, 'क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों है...'
राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदूषण पर पीएम मोदी पर ली चुटकी... (प्रतीकात्मक फोटो)
  • दिल्ली प्रदूषण पर पीएम मोदी को लेकर राहुल ने ट्वीट किया
  • एक मशहूर गजल के जरिए चुटकी ली
  • कहा, क्या बताएंगे साहेब, सब जानकार अंजान क्यों है
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक फिल्मी ग़ज़ल के शब्दों के जरिए से राजधानी और एनसीआर में फैले वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण आम आदमी को हो रही परेशानियों को बयां करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों हैं?’

एक ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा, ‘सीने में जलन, आंखों में तूफ़ान सा क्यों है. इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यों है. क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों है?’

गुजरात दौरा: राहुल बोले, राजनीतिक विषयों पर सभी ट्वीट मेरे होते हैं

राहुल गांधी ने ये शब्द दरअसल ‘गमन’ फिल्म के लिए लिखी गयी शहरयार की ग़ज़ल से लिये हैं. दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वह सभी वर्गों के लिए एक भारी परेशानी का कारण बना हुआ है.

VIDEO : बदला नहीं लेंगे पर गुजरात को बदलेंगे : राहुल गांधी


वैसे यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए शेरो-शायरी का सहारा ले रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com