विज्ञापन
This Article is From May 03, 2017

हनी ट्रैप केस में गिरफ्तार महिला ने किए कई खुलासे, पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप

हनी ट्रैप केस में गिरफ्तार महिला ने किए कई खुलासे, पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप
हनी ट्रैप केस में गिरफ्तार महिला
  • पढ़ी-लिखी होने के बावजूद एक स्पेलिंग नहीं लिख पाईं
  • कई लोगों से पैसे ऐंठे मगर सामने नहीं आ रहे लोग
  • गैंग में 5 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के सांसद केसी पटेल को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे उगाही के मामले में एक महिला वकील को गिरफ्तार किया है. सांसद ने आरोप लगाया था कि महिला उनसे 5 करोड़ रुपये मांग रही है. हनी ट्रैप के आरोप में गिरफ्तार हुई महिला से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए है. पुलिस के मुताबिक- यह एक बड़ा रैकेट है, जो सिर्फ नेताओं को ही टारगेट करता था. इस रैकेट में इस महिला के साथ एक और भी लड़की शामिल है. इतना ही नहीं यह महिला मुजफ्फरनगर नगर के एक क्रिमिनल के संपर्क में भी थी. यह महिला 5 साल पहले दिल्ली आई थी, राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी करने के लिए. बाद में इसने UPSC का एग्जाम भी दिया, लेकिन सफल नहीं हो सकी. दिल्ली पुलिस को इसकी पढ़ाई पर भी शक है.

महिला के मुताबिक उसने BA, MA इंग्लिश, MA पोलिटिकल साइंस, LLB और LLM किया है, लेकिन जब पुलिस ने महिला से कुछ अंग्रेजी के शब्द लिखने को कहा तो वह लिख नहीं पाई. गुजरात के सांसद के मामले में महिला का दावा है कि सांसद ने उसे बुलाया था, जबकि सांसद का दावा है कि महिला ने 6 महीने पहले उससे संपर्क किया था. महिला का यह भी कहना है कि वह कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर सांसद को लेने गई थी और उसी दिन सांसद ने नार्थ एवेन्यू के घर पर रेप किया था और गाजियाबाद में भी रेप किया था.

सांसद ने अपनी शिकायत में एक और महिला का नाम लिया है, लेकिन आरोपी महिला का कहना है कि वह उस महिला को नहीं जानती. जांच में पता चला है कि महिला हर समय खुफिया कैमरे लेकर चलती थी और उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे. पुलिस ने महिला की निशानदेही पर कुछ CD और ऑडियो क्लिप भी बरामद की है. पुलिस उन तमाम नेताओं और कारोबारियों से संपर्क कर रही है, जिनसे महिला ने पैसे ऐंठे हैं. पुलिस को शक है कि महिला के गैंग में 5 से ज्यादा लोग हैं. पुलिस को यह भी शक है कि दर्जनों नेता और कारोबारियों से महिला ने पैसे ऐंठे हैं, लेकिन सामने आने से हर कोई बच रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Honey Trapping, KC Patel, BJP MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com