विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2024

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 14 तारीख  रात 10 बजे से 15 तारीख दोपहर 12 बजे तक किसी भी भारी वाहन को बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
नई दिल्ली:

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे लाल किले के आसपास की सभी सड़कों को आम यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए 3,000 से अधिक यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा.

नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से चट्टा रेल, लोथियन रोड जीपीओ से चट्टा रेल, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन चौक से लाल किला, निषाद राज मार्ग रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और उसका लिंक रोड नेताजी सुभाष मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर (सलीमगढ़ बाईपास) तक आउटर रिंग रोड पर पाबंदी रहेगी.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जिन वाहनों पर पार्किंग लेबल नहीं है. वे इन रास्तों पर जाने सें बचें. जिन वाहनों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्किंग लेबल नहीं है, वे सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कोपरनिक्स मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड और निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट से बाहरी रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास से जाने से बचें.

14 तारीख  रात 10 बजे से 15 तारीख दोपहर 12 बजे तक किसी भी भारी वाहन को बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है और 3,000 से अधिक यातायात पुलिस अधिकारियों, 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ एआई-आधारित चेहरे पहचानने वाले 700 कैमरे लगाए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day 2024, Delhi Police, Delhi Traffic Advisory, 15 August
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com