विज्ञापन
This Article is From May 03, 2023

दिल्ली पुलिस की NIA की तर्ज पर गैंगस्टर्स पर कार्रवाई, रेड में हथियार और 20 लाख कैश बरामद

गैंगस्टरों जेल में बैठकर भी जुर्म को अंजाद दे देते हैं. गैंगस्‍टरों के इशारे पर ही बड़े-बड़े जुर्म कर दिए जाते हैं. हाल ही में कपिल नंदू ने बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या कराई थी. 

दिल्ली पुलिस की NIA की तर्ज पर गैंगस्टर्स पर कार्रवाई, रेड में हथियार और 20 लाख कैश बरामद
पुलिस की बदमाशों के ठिकानों पर रेड अभी जारी है...
नई दिल्‍ली:

दिल्ली पुलिस ने राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तर्ज पर गैंगस्टर्स पर कार्रवाई कर रही है. कपिल नंदू गैंग पर लगाम कसने के लिए दिल्ली में 23 और हरियाणा में 23 जगहों पर रेड चल रही है. दिल्‍ली पुलिस की ये कार्रवाई गैंगस्टरों के मददगारों के खिलाफ की गई है. रेड में अभी तक हथियार और 20 लाख कैश बरामद हुआ है. पुलिस की बदमाशों के ठिकानों पर रेड अभी जारी है. 

दरअसल, गैंगस्टरों जेल में बैठकर भी जुर्म को अंजाद दे देते हैं. गैंगस्‍टरों के इशारे पर ही बड़े-बड़े जुर्म कर दिए जाते हैं. बाहर गैंगस्‍टरों के इशारों पर जो बदमाश काम करते हैं, दिल्‍ली पुलिस का शिकंजा उन्‍हीं पर कसा जा रहा है. हाल ही में कपिल नंदू ने बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या कराई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Kapil Nandu Gang, Surender Matiala Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com