विज्ञापन

400 से ज्यादा पाकिस्तानी अकाउंट्स ब्लॉक, CJP प्रोटेस्ट में माहौल बिगाड़ने की साजिश, दिल्ली पुलिस ने बताया

दिल्ली पुलिस ने लोगों से गलत जानकारी फैलाने वाले पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स से संभलकर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी ऐसा ही किया गया था.

400 से ज्यादा पाकिस्तानी अकाउंट्स ब्लॉक, CJP प्रोटेस्ट में माहौल बिगाड़ने की साजिश, दिल्ली पुलिस ने बताया
पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन (PTI इमेज)
  • दिल्ली पुलिस ने400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है जो गलत जानकारी फैला रहे हैं
  • पुलिस ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करवा रही है, जो छात्रों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं
  • ये सोशल मीडिया अकाउंट्स ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे और भ्रामक जानकारी फैलाकरभ्रमित कर रहे थे
नई दिल्ली:

दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने 400 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है जो गलत जानकारी फैलाकर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारी सर्कुलेट करने की कोशिश हो रही है. अब तक 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान हुई है, जो मौजूदा हालात का फायदा उठाकर गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं. 

पाकिस्तानी अकाउंट्स कराए जा रहे ब्लॉक

पुलिस ने कहा कि ऐसे अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है. ये वही सोशल मीडिया हैंडल हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे. उनका मकसद लोगों को भड़काना और छात्रों का ध्यान भटकाना है.इन अकाउंट्स को ब्लॉक कराया जा रहा है.

फेक कंटेंट के बहकावे में न आएं

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी गलत, अपुष्ट जानकारी और कंटेंट के बहकावे में न आएं. किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले उसे चेक जरूर कर लें. किसी भी असामाजिक तत्व को भावनाओं का फायदा न उठाने दें. पुलिस ने छात्रों से कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन आपका अधिकार है और पुलिस इसका सम्मान करती है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी फैलाई गलत जानकारी

दिल्ली पुलिस के DCP सुमित झा ने कहा कि ये वही पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी गलत और भ्राक जानकारी सर्कुलेट कर लोगों को बरगलाने की कोशिश की थी. इन अकाउंट्स को अब ब्लॉक कराया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से सतर्क और सावधान करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी बंद, राजीव चौक, सुप्रीम कोर्ट से ITO-मंडी हाउस तक देखें लिस्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, CJP Protest At Jantar Mantar, CJP Protest Delhi Live, Pakistani Social Media, Operation Sindoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com