दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सेक्सटॉर्शन के शिकार लोगों को अपना निशाना बनाने वाले आरोपी 'एसपी राम पांडे' को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में की गई है. पुलिस के साइबर क्राइम की दुनिया में ‘एसीपी राम पांडे' और यूट्यूबर राहुल शर्मा नाम खासा चर्चित है.
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने दिल्ली के एक पीड़ित से न्यूड वीडियो को डिलीट करने के नाम पर 24 लाख वसूल लिए थे. खुद को एसीपी बताने वाले इस ब्लैकमेलर का असली नाम महेंद्र सिंह है. 36 साल का महेंद्र मथुरा के कोसीकलां के टूमौला गांव का रहने वाला है. पुलिस ने इसके पास से एक स्वाइप मशीन, भारतपे, एक पेन ड्राइव, 16 जीबी का मेमोरी कार्ड, I Phone 12 Pro मोबाइल जब्त किया है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस के मुताबिक एक शख्स ने शिकायत दिया था कि उसको एक लेडी ने कॉल कर आपत्तिजनक काम कराया. इसके बाद एसीपी राम पांडे के नाम से कॉल आई. उसने खुद को पुलिसवाला बताकर धमकाते हुए न्यूड वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल किया और मामला रफा दफा करने के लिए पहले 8,82,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद राम पांडे ने 15 लाख रुपए और वसूले, इतना ही नहीं पैसे न देने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी.
पीड़ित इतना डरा गया था कि उसने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया फिर कई दिन बाद उसने अपने एक दोस्त से पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत दी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और पुलिस टीम उसी के गांव के आसपास कई दिन तक रही.
जांच में पता चला आरोपी ने ठगी से काफी पैसा कमाया है. वह खुद को एसीपी राम पांडे और यूट्यूबर राहुल शर्मा बताता है. इसके बाद टीम ने महेंद्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. वह अपनी वोक्सवैगन कार में एक स्वाइप मशीन के साथ निकलने की तैयारी में था. बरामद चीजों में जब पेन ड्राइव को खोलकर देखा तो पाया कि उसमें उसकी रिकॉर्डिंग थी. उसने कबूल किया कि वह खुद को एसीपी राम पांडे और यूट्यूबर राहुल शर्मा के साथ अन्य के नाम से कॉल कर एफआईआर दर्ज होने और गिरफ्तारी का डर दिखाता था. वह लोगों को उनके न्यूड वीडियो को हटाने के लिए यूट्यूबर राहुल शर्मा से बात करने को कहता फिर वह राहुल शर्मा बनकर बात करता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं