दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने खालिस्तान टाइगर फोर्स से संबधित दो व्यक्तियों अमृतपाल सिंह और अमरीक सिंह की पंजाब पुलिस को ट्रांजिट रिमांड देने से मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि आवेदन में देरी हुई है. दोनों आरोपी एनआईए के एक मामले में न्यायिक हिरासत में है. आरोपी कथित तौर पर कनाडा स्थित आतंकवादी अर्शदीप ढल्ला से संबंधित है. ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ईशा सिंह ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों को आज पेशी वारंट जारी कर पंजाब की संबंधित अदालत में पेश किया जाना था. कोर्ट ने कहा कि अर्जी आज सुबह 11:55 बजे दाखिल की गई है और लुधियाना पहुंचने में 5-6 घंटे लगेंगे.
अदालत ने कहा कि भले ही आरोपी व्यक्तियों को पंजाब ले जाने के आवेदन को अनुमति दी जाती तो भी आरोपियों को शाम 5 बजे से पहले अदालत में पेश करना संभव नहीं होगा. आवेदन देर से आया है. कोर्ट ने कहा कि यदि उपरोक्त को पंजाब के जगराओं में संबंधित अदालत के समक्ष पेश किया जाना था, तो आईओ को समय पर अर्जी दायर करनी चाहिए थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब पुलिस ने पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं सदर में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में उनका ट्रांजिट रिमांड मांगा था.
इससे पहले, पंजाब पुलिस ने जनवरी 2023 में जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और यूएपीए से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.
कोर्ट ने छह जून को दोनों आरोपियों अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी और अमरीक सिंह को एनआईए के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
19 मई को आईजीआई हवाई अड्डे पर मनीला फिलीपींस से निर्वासन के बाद उन्हें यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था. स्पेशल जज शैलेंद्र मलिक ने दोनों आरोपियों को चार जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
ये भी पढ़ें :
* क्या बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपने बयान से पलट गईं नाबालिग पहलवान? जानें क्या है सच?
* गैंगस्टर लॉरेस विश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा
* दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने अमृतपाल सिंह और अमरीक सिंह की NIA हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं