अमेरिका की एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने दावा किया है कि जिस मेडिसिन के लिए उसे अमेरिका में 1 हजार डॉलर खर्च करने पड़ते, वही मेडिसिन उसे इंडिया से सिर्फ 25 डॉलर में मिल गई. दवा की कीमत में इतने बड़े अंतर के बाद महिला हैरान है. इसके बाद उसने अमेरिकी हेल्थ सिस्टम को एक बिग फ्रॉड तक बता दिया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में विक्टोरिया नाम की महिला ने बताया कि उसे एक जरूरी मेडिसिन की जरूरत थी, लेकिन उसकी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने उस मेडिसिन का खर्च उठाने से इनकार कर दिया, इसके बाद उसे अपनी जेब से 1 हजार डॉलर देने पड़ रहे है.
डॉक्टर ने बताया दूसरा रास्ता
महंगी मेडिसिन खरीदने के बजाय विक्टोरिया ने अपने डॉक्टर से सलाह ली. डॉक्टर ने उसे कनाडा की एक फार्मेसी के जरिए दवा मंगाने का आडिया दिया. विक्टोरिया को लगा कि शायद वहां से मेडिसिन 100 या 200 डॉलर में मिल जाएगी, लेकिन जब कीमत बताई गई तो वह चौंक गई. महिला के मुताबिक, कनाडा की फार्मेसी ने दवा सीधे भारत की एक कंपनी से मंगवाई. दवा की कीमत सिर्फ 10 डॉलर थी, जबकि 15 डॉलर शिपिंग चार्ज लगा. यानी कुल मिलाकर उसे वही मेडिसिन केवल 25 डॉलर में मिल गई, जो अमेरिका में 1,000 डॉलर की पड़ रही थी.
अमेरिकी हेल्थ सिस्टम पर उठाए सवाल
विक्टोरिया ने वीडियो में कहा कि अमेरिका का हेल्थकेयर सिस्टम आम लोगों के साथ गलत कर रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब मेडिसिन इतनी कम कीमत में उपलब्ध है तो अमेरिका में इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों है. उन्होंने कहा कि आखिर बाकी पैसा किसके पास जा रहा है और मरीजों से इतना लार्ज अमाउंट क्यों वसूला जा रहा है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद काफी संख्या में लोगों ने इस पर रिएक्शन दिया. कई यूजर्स ने अमेरिकी हेल्थ सिस्टम की क्रिटिसिजम की, जबकि इंडिया मेडिसिन की सस्ती कीमतों और अवेलेबिलिटी की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि उसने भी इंडिया से सीधे दवाएं मंगाई हैं. वहीं दूसरे यूजर ने दावा किया कि इंडिया में ऐसी कई दवाएं बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं.
इंडिया की दवा इंडस्ट्री की हुई तारीफ
वहीं तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अमेरिका से इंडिया आकर छुट्टियां मनाने, मेडिसिन खरीदने और वापस लौटने का खर्च भी एक हजार डॉलर से कम पड़ रहा है. वहीं चौथे यूजर ने लिखा कि मुझे अपनी रिफैक्सिमिन (rifaximin) मेडिसिन कनाडा के रास्ते भारत से मंगवानी पड़ी. यह बहुत अजीब बात है. मेरे पास काफी अच्छा सरकारी इंश्योरेंस है, फिर भी यह बात बिल्कुल समझ से बाहर है.
यह भी पढ़ें: इंटर्नशिप के लिए HR के ऑफर पर IIT बॉम्बे ग्रेजुएट ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हुआ वायरल
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: उम्र सिर्फ एक नंबर, 73 की उम्र में मां ने लगाई आसमान से छलांग, बेटी ने किया सपना पूरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं