विज्ञापन

डिप्रेशन,घबराहट या ड्रग्स; क्या किसी मानसिक बीमारी से जूझ रही थी ट्विशा? मनोचिकित्सक ने बताया

Twisha Sharma News: ट्विशा का इलाज करने वाले मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी ने वीडियो जारी कर कहा कि मरीज की गोपनीयता हमारे प्रोफेशन की सबसे बड़ी मूल जिम्मेदारी है इसलिए मैं इसे सार्वजनिक नही कर सकता हूं. ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया था कि ट्वीशा का इलाज इसी मनोचिकित्सक डॉक्टर से चल रहा था.

डिप्रेशन,घबराहट या ड्रग्स; क्या किसी मानसिक बीमारी से जूझ रही थी ट्विशा? मनोचिकित्सक ने बताया
twisha sharma case
  • ट्विशा शर्मा के मामले में आठ दिन बाद भी हत्या या आत्महत्या की पुष्टि नहीं हो पाई है
  • ट्विशा के पति समर्थ सिंह इस मामले में फरार हैं और अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं
  • पीड़ित परिवार ने ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए न्यायालय का सहारा लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ट्विशा शर्मा मामले में 8 दिन बाद भी तय नहीं हो पाया है कि यह एक हत्या थी या आत्महत्या. पति समर्थ सिंह भी इस मामले में फरार चल रहा है तो वहीं पीड़ित परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग के लिए कोर्ट का रुख कर चुका है. इस बीच ट्विशा के इलाज करने वाले मनोचिकित्सक डॉ सत्यकान्त त्रिवेदी ने एक वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि मरीज की गोपनीयता हमारे प्रोफेशन की सबसे बड़ी मूल जिम्मेदारी है इसलिए मैं इसे सार्वजनिक नही कर सकता. इसके अलावा एनडीटीवी को डॉक्टर सत्यकांत त्रिवेदी का दिया प्रिस्क्रिप्शन भी मिला है जिसे देखने के बाद पता चला है कि ट्विशा साइकियाट्रिक ट्रीटमेंट पर थीं और एडजस्टमेंट डिसऑर्डर से पीड़ित थी. 

ट्विशा को हुआ क्या था?

एनडीटीवी को ट्विशा के मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी का प्रिस्क्रिप्शन मिला है. डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन को देख पता चला है कि ट्वीशा एडजस्टमेंट डिसऑर्डर से पीड़ित थी. ट्विशा को नींद और डिप्रेशन की दवाइयां दी जा रही थी. ट्विशा के बारे में पता चला है कि वो स्ट्रेस/एंग्जायटी से भी जूझ रही थी.उसका मौत से पहले 28 अप्रैल से 6 मई तक इलाज भी चला है. सुसाइड से कुछ दिन पहले तक ट्विशा डॉक्टर के संपर्क में थी.

मनोचिकित्सक ने क्या बताया?

ट्विशा का इलाज करने वाले मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत  त्रिवेदी ने वीडियो जारी कर कहा कि मरीज की गोपनीयता हमारे प्रोफेशन की सबसे बड़ी मूल जिम्मेदारी है, इसलिए मैं इसे सार्वजनिक नही कर सकता हूं. आपको बता दें कि ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया था कि ट्विशा का इलाज इसी मनोचिकित्सक डॉक्टर से चल रहा था. डॉक्टर ने ट्वीशा के इलाज की बात स्वीकारी है, लेकिन मरीज की गोपनीयता का हवाला देकर कुछ भी बताने से किया इंकार कर दिया.

यह भी पढ़ें- ट्विशा की मौत मिस्ट्री जिस जमानत याचिका से गहराई, उसमें सास ने ऐसा क्या लिखा था?

यह भी पढ़ें- CCTV में ट्विशा का शव रात 8.20 बजे उतारा जा रहा, तो मौत का समय 10.50 कैसे? पुलिस पर उठ रहे ये 5 सवाल
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com