विज्ञापन

Rain Alert: दिल्ली NCR में झमाझम बारिश, आंधी-ओले भी गिरे, यूपी, पंजाब समेत 10 राज्यों में बदला मौसम

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली ,नोएडा, गाजियाबाद में आज फिर बारिश हो रही है. दो दिन तक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होती रहेगी.

Rain Alert: दिल्ली NCR में झमाझम बारिश, आंधी-ओले भी गिरे, यूपी, पंजाब समेत 10 राज्यों में बदला मौसम
Delhi Rain Today: दिल्ली एनसीआर में बारिश
नई दिल्ली:

Delhi Rain Alert: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में आज से दो दिन 7-8 अप्रैल को अनुमान के मुताबिक बारिश हो रही है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर भारत में सुबह और फिर शाम को बरसात हुई. कल भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है.हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में फिर से मौसम बिगड़ा है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश, आंधी, बिजली या ओले गिरने की खबरें आ रही हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 7 अप्रैल को मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ गरज चमक के साथ बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना समेत कई राज्यों में ओले गिरने की भी खबरे हैं. मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई है. 

दिल्ली एनसीआर का मौसम

दिल्ली में मंगलवार सुबह रफी मार्ग, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, धौलाकुआं, रोहिणी, चिरागदिल्ली समेत तमाम इलाकों में बारिश सुबह हुई. राजस्थान के जैसलमेर जैसे कई शहरों में झमाझम बारिश हो रही है. हालांकि नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के वक्त धूप खिली दिखी. दिल्ली में इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, वसंत विहार, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौजखास, छतरपुर, इग्नू, आयानगर में हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई.  एनसीआर में छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में भी बारिश हुई.

आज का मौसम

  • 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 
  • 7 अप्रैल को पंजाब-हरियाणा में बारिश 
  • 6-8 अप्रैल को बिहार और ओडिशा में बारिश
  • 7-8 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश
  • 7-9 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश
  • 7 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 
  • 7 अप्रैल को कश्मीर और 8 अप्रैल को हिमाचल में 
  • 7-8 अप्रैल को झारखंड में बारिश का अलर्ट
Delhi India Gate

Delhi India Gate

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बादल घिरे रहने के साथ दो से तीन बार बारिश हो सकती है. साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. बिजली गिरने और चमकने के साथ देर शाम को आंधी आने का अलर्ट भी है. नोए़डा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक भी ऐसा ही मौसम देखा गया. 

उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से तेज बारिश होने, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में 7 से 10 अप्रैल के बीच बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ आंधी चलने की आशंका है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7-8 अप्रैल को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश,गरज चमक के साथ बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है. 

Delhi Weather

Delhi Weather

कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को छिटपुट भारी बरसात होने का अनुमान है. मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, बिहार जैसे राज्यों में 7 से 9 अप्रैल तक बिजली गिरने के साथ बारिश आने का अनुमान है. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, बंगाल, ओडिशा में 6 अप्रैल को बिहार-झारखंड में 6 से 8 अप्रैल को ओलावृष्टि होने का अनुमान है. वहीं अगले पांच दिनों के दौरान तापमान सामान्य रहने के आसार है. धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक टेंपरेचर में बढ़ोतरी होगी. 

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश, बिजली के झटके आने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 6-7, 9 औऱ 12 को, असम और मेघालय में 8 और 12 अप्रैल को, त्रिपुरा में 9 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. पूर्वी भारत को अगले पांच दिनों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. झारखंड में 7-8 अप्रैल को, बंगाल में 8 अप्रैल को, बिहार में 6-8 अफ्रैल को, ओडिशा में 6-8 अप्रैल को और ओडिशा में 6 से 8 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. 60-70 किमी प्रति घंटे की रप्तार से आंधी आने का भी अलर्ट है. 

उत्तर भारत में मौसम का बदलाव

उत्तर भारत में पिछले 15-17 दिनों के दौरान यह चौथा-पांचवां मौका है, जब वेदर डिस्टरबेंस के कारण मौसम संबंधी बदलाव हो रहा है. मार्च के आखिरी 10 दिनों में 3-4 बार और फिर अप्रैल में दूसरी तीसरी बार ऐसा हो रहा है. इस कारण अप्रैल आने के बावजूद तापमान अभी सामान्य बना हुआ है. हालांकि 7-8 अप्रैल के बाद तापमान फिर बढ़ने वाला है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi NCR, Weather News Today, Weather Today, Weather Alert, Delhi Weather Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com