विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-नोएडा से लेकर राजस्थान तक भारी बारिश, मॉनसून खूब बरसेगा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Rain Red Alert: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून ने जोरदार दस्तक दे दी है और कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिनों तक तेज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है.

कल का मौसम: दिल्ली-नोएडा से लेकर राजस्थान तक भारी बारिश, मॉनसून खूब बरसेगा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Weather Update: दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कल कहां कैसा मौसम रहेगा?
IANS
  • दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई जगहों पर तेज बारिश हुई, लोगों को गर्मी से मिली राहत
  • मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रेड अलर्ट जारी किया
  • अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून बढ़ेगा,पूरे उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 8 July 2026: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो गया है. मंगलवार को दोपहर से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तेज बारिश हो रही है. भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूरे इलाके में रेड अलर्ट भी जारी किया है. बारिश के बाद दिल्लीवालों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक राजधानी में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का रेड अलर्ट 

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं को लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के जिला-स्तरीय तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट' जारी किया गया है. यहां कई जगहों पर मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली के शेष हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. इन इलाकों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD

अगले दो दिन खूब बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार  मॉनसून गुजरात के बाकी हिस्सों और राजस्थान व हरियाणा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है. अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों और फिर पूरे देश में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं. 8 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 7 जुलाई को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

मॉनसून की ताजा स्थिति क्या?

मॉनसून की ताजा स्थिति क्या?
Photo Credit: IMD

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2 जुलाई 2024 के बाद इस महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा. उस दिन शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पालम में 28.3 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 28.6 डिग्री और रिज क्षेत्र में 24.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद तक झमाझम बारिश, तेज हवाओं के साथ मॉनसून की बरसात से बदला मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Alert, Weather Alert 2026, Weather Alert Delhi, Weather Alert Heavy Rainfall, Weather Alert IMD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com