- दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान और उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रभाव जारी है
- मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी कर हीटवेव की चेतावनी दी है
- आगामी दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है
Weather Today Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर,यूपी, राजस्थान और उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. कई जगह तो दिन का पारा 45 डिग्री को पार कर रहा है. घर के अंदर एसी कूलर थोड़ी राहत जरूर पहुंचा रहे हैं,लेकिन बाहर लू जानलेवा है. मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 22 अप्रैल से हीटवेव का येलो अलर्ट है जो 24 अप्रैल तक कहर ढाएगी. मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इसके तहत 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में लू का नया अलर्ट है. आइए जानते हैं आज और आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा.
दिल्ली में चलेगी लू भयंकर
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर रहेगा. मौसम भी साफ रहेगा. 21 अप्रैल को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. 22 अप्रैल से गर्मी और सितम ढाएगी. मौसम विभाग ने इस दिन से येलो अलर्ट जारी किया है जो 24 अप्रैल तक रहेगी. 25 अप्रैल से मामूली राहत मिलेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री तक रहेगा.

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट
आगामी दिनों में उत्तर‑पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू (हीटवेव) चलने की प्रबल संभावना है
19–20 अप्रैल
➔पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़
19–23 अप्रैल
➔पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश
20–21 अप्रैल
➔झारखंड
20–22 अप्रैल
➔पश्चिमी उत्तर प्रदेश
20–23 अप्रैल
➔पश्चिमी राजस्थान
➔21–23 अप्रैल
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा
🔥 Heatwave Alert | IMD Update (19–23 April)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 19, 2026
Heatwave conditions are very likely over several parts of Northwest, Central & East India in the coming days.
📍 19–20 April : West Madhya Pradesh, Vidarbha, Chhattisgarh
📍 19–23 April: East Uttar Pradesh, East Rajasthan, East… pic.twitter.com/WPpwYvJ6JO
➔19 और 20 अप्रैल को केरल और माहे के कुछ इलाकों में, 19 से 23 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेर्री और कराईकल,तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्णाटक में और 20 से 25 अप्रैल के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल इलाके में गर्म और आर्द्र मौसम की प्रबल संभावना है. इस दौरान रात में भी तापमान औसत से ज्यादा रहने की आशंका है. 21 से 23 अप्रैल के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में, 19 से 21 अप्रैल के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में, और 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में गर्म रात की संभावना है.
➔अगले एक हफ्ते के दौरान 18 से 24 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (19.04.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 19, 2026
पश्चिम मध्य प्रदेश एवं विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 19 और 20 को; पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 23 के दौरान; झारखंड में 20 और 21 को; पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 के दौरान; पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 के दौरान… pic.twitter.com/Luo4bOvk00
इन राज्यों में बारिश
हालांकि भारत मौसम विभाग के अनुसार,19 से 21 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को बिजली और गरज के साथ भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है, और 20 और 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी के लिए रहें तैयार, मौसम विभाग ने 10 राज्यों के लिए जारी की हीटवेव की चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं