उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय एक लड़की की 20 से अधिक बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या करने के आरोपी साहिल को पुलिस ने आज सुबह 10 बजे रोहिणी कोर्ट में पेश किया. रोहिणी कोर्ट ने आरोपी साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कारणों से आरोपी को गुपचुप तरीके से कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. साहिल ने बताया कि उसने नशे में धुत होकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था.
पुलिस ने बताया कि साहिल ने ईर्ष्या के चलते हत्याकांड को दिया अंजाम. वह इस बात से नाराज था कि लड़की ने अपने दूसरे बॉयफ्रेंड से बातचीत शुरू कर दी है. साहिल ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने हत्या करने के पहले जमकर शराब पी थी. फिर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मोबाइल फोन एक सुनसान जगह फेंक दिया था और सिम किसी दूसरी जगह छुपा दी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, साहिल का फोन पुलिस को मिल गया है, लेकिन सिम की तलाश जारी है. साहिल ने अपने हाथ में जो कलावा था, उसको लेकर कहा कि वो उसने एक पीर बाबा के कहने पर पहना है. वहीं, रुद्राक्ष की माला पहनने के सवाल पर साहिल ने बताया कि वो हरिद्वार गया था, वहां से उसने यह खरीद कर पहनी थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ अभी जारी है. हत्या में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है.
पुलिस ने बताया कि हथियार बरामद करने के ग्राउंड पर रिमांड ली. इस दौरान वारदात की कड़ियों को जोड़ा जाएगा. आरोपी ने कहा कि लड़की का जबलू नाम के लड़के से अफेयर हो गया था. जबलू दबंग लड़का है. जबलू ने साहिल को दूर होने के लिए कहा था. साहिल को लग रहा था कि जबलू मुझे मार देगा, तो क्यों न मैं साक्षी को ही मार दूं.
इस घटना का लगभग 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी एक हाथ से लड़की को दीवार की तरफ धकेलकर बार-बार उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है. वह लड़की के जमीन पर गिरने पर भी नहीं रुकता है, उस पर कई बार चाकू से वार करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर सीमेंट के स्लैब से उस पर कई बार हमला करता है. वीडियो में राहगीरों की चौंकाने वाली उदासीनता भी साफ दिखती है. वहां से गुजरते राहगीर घटना को देखते हुए नजर आते हैं, लेकिन बर्बर हमले से लड़की को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं