विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2024

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बारिश होने के भी आसार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बारिश होने के भी आसार
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा.

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.

आईएमडी ने कहा कि सोमवार को बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में है.

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather Update, Delhi Temperature
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com