विज्ञापन

Rapid Rail: दिल्ली से मेरठ बुलेट रफ्तार! नमो भारत के उद्घाटन की घड़ी आई, जानें सराय काले खां से मोदीपुरम तक रूट, शेड्यूल

Delhi Meerut Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल यानी नमो भारत इस पूरे ट्रैक पर इसी महीने से फर्राटा भरने लगेगी. ये रैपिड रेल मेरठ मेट्रो से भी कनेक्ट होगी, यानी दिल्ली से सीधे मेरठ के अंदरूनी इलाकों तक सफर कर पाएंगे.

Rapid Rail: दिल्ली से मेरठ बुलेट रफ्तार! नमो भारत के उद्घाटन की घड़ी आई, जानें सराय काले खां से मोदीपुरम तक रूट, शेड्यूल
Delhi Meerut Namo Bharat Train
नई दिल्ली:

Delhi Meerut Rapid Rail Project: दिल्ली से मेरठ रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत यानी रैपिड रेल ट्रेन के उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. 22 फरवरी से ये रैपिड रेल दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेगी. इसी दिन से मेरठ में मेट्रो भी चलने लगी, यानी न केवल अब मेरठ के बाहरी इलाके तक पहुंचेंगे, बल्कि वहां से रैपिड रेल से इंटरचेंज करके अंदरूनी इलाकों में भी पहुंच सकेंगे. पीएम मोदी मोहिउद्दीनपुर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

मोहिउद्दीनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर नई टाउनशिप विकसित की जानी है. अभी मेरठ साउथ के भूड़बराल से दिल्ली के न्यू अशोक नगर रैपिड रेल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन चल रही है. इस रेल रूट पर रोजाना 60 हजार यात्री सफर कर रहे हैं. पहले चरण में रैपिड रेल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो चुका है. दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के बाकी तीनों रैपिड रेल स्टेशन (मोदीपुरम, शताब्दीनगर, बेगमपुल) पर नमो भारत कॉरिडोर के रूट पर भी अब ये चलेगी. इसी रेल ट्रैक पर मेरठ मेट्रो में मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम स्टेशन तक मेट्रो रेल भी दौड़ेगी. 

Delhi Meerut Namo Bharat Train Route Map

Delhi Meerut Namo Bharat Train Route Map

मेरठ मेट्रो के बीच 13 स्टेशनों पर ठहराव होगा. नमो भारत के इस 82 किलोमीटर लंबे रूट के 23 किमी कॉरिडोर में मेरठ मेट्रो चलेगी. नमो भारत ट्रेन की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. मेरठ मेट्रो की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा है.

ये भी पढ़ें - रैपिड रेल के 4 बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी, दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम-फरीदाबाद तक 8 शहर होंगे कनेक्ट, जानें डिटेल

रैपिड रेल परियोजना को दिल्ली एनसीआर में बड़ा वरदान माना जाता रहा है. RRTS रैपिड रेल प्रोजेक्ट की लागत करीब 30 हजार करोड़ रुपये है. पांच साल पहले मार्च 2019 में इसकी शुरुआत हुई थी. हालांकि करीब एक साल की देरी से ये परियोजना पूरी हो रही है. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से शहर का हर कोना जुड़ेगा 

दिल्ली एनसीआर में रैपिड रेल के 4 बड़े कॉरिडोर की तैयारी चल रही है. इससे आठ बड़े शहर भी इससे जुड़ेंगे. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) ने गुरुग्राम के इफ्को चौक से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक रैपिड रेल की तैयारी की है. दिल्ली पानीपत करनाल रैपिड रेल कॉरिडोर और गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट RRTS कॉरिडोर की भी तैयारी चल रही है. 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com