राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के होटल Florist Inn में लगी आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है करीब 50 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 10 रेस्क्यू कर्मी और दिल्ली पुलिस के जवान भी शामिल हैं. सभी घायलों का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. एम्स ट्रामा सेंटर में भी तीन शव लाए गए हैं. उधर, मैक्स साकेत में 39 मरीजों को भर्ती कराया गया था. वहां 18 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था.
एम्स में 13 मरीजों को लाया गया
दिल्ली मालवीय नगर आग में कुल 13 मरीजों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. अस्पताल ने बताया कि 3 लोग ऊंचाई से गिरने/कूदने के कारण घायल हुए हैं. घायलों में 10 बचाव कर्मी शामिल हैं. ये सभी दिल्ली पुलिस के जवान हैं. सभी घायलों का इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है. एम्स 3 शव भी लाए गए हैं.
एम्स ट्रामा में भर्ती दिल्ली पुलिस के जवान
1- हेड कॉन्स्टेबल करतार
2-कॉन्स्टेबल रविरंजन
3-कॉन्स्टेबल संदीप
4-कॉन्स्टेबल विक्रम
5-हेड कॉन्स्टेबल हरज्ञान
6-हेड कॉन्स्टेबल प्रेम चंद
7-हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र
8-हेड कॉन्स्टेबल दिनेश
9-कॉन्स्टेबल दीपक
10-कॉन्स्टेबल रामपाल
मैक्स में 18 मृतकों को लाया गया
साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में 39 लोगों को लाया गया था. अस्पताल ने बताया कि सभी मरीजों का तुरंत इलाज शुरू किया गया. अस्पताल ने बताया कि मरीजों को दम घुटने, मामूली से गंभीर जलने और हड्डी टूटने जैसी चोटें थीं. 18 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया. 15 मरीज अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं. इनमें से 8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है. अस्पताल ने बताया कि 5 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. 1 मरीज को गंभीर जलने के कारण सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. मृतकों में भारतीय और विदेशी दोनों शामिल हैं.
मास कैजुअल्टी इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू
दिल्ली आग की बड़ी घटना को देखते हुए अस्पताल ने बड़ी संख्या में घायलों के इलाज के लिए अपना मास कैजुअल्टी इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया है. डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीमें मरीजों की 24 गंटे निगरानी और देखभाल में जुटी हैं.
यह भी पढ़ें, दिल्ली के होटल में लगी आग, 21 लोगों की मौत, लाइव अपडेट्स
पढ़िए, एक ही सीढ़ी, नीचे गद्दा रखकर तीसरी मंजिल से कूदे लोग... 21 मौतें, दिल्ली आग कांड पर बोले BJP विधायक
यह भी पढ़ें, मालवीय नगर आग: जान बचाने के लिए होटल की बिल्डिंग से कूदी महिला, वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं