दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर निकालते हुए शराब की दुकानों को खुला रखने का आदेश दिया है. इस आदेश के अनुसार 4 मार्च को होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगी. दिल्ली में जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक कुल 5 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं जिनमें होली शामिल नहीं है.