विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लोकायुक्त को सौंपा 16 हजार पन्नों का सबूत

माना जा रहा है कि कपिल मिश्रा ने जो सबूत सौंपे उनमें जल बोर्ड टैंकर घोटाले की जांच में देरी, आम आदमी पार्टी के नेताओं की विदेश यात्राएं और फर्जी कंपनियों के जरिए पार्टी को चंदा देना आदि आरोप शामिल हैं.

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लोकायुक्त को सौंपा 16 हजार पन्नों का सबूत
कपिल मिश्रा करेंगे लोकायुक्त से मुलाकात
  • कपिल मिश्रा लंबे समय से लगा रहे हैं केजरीवाल पर आरोप
  • 16 हजार पन्नों का सबूत सौंपा
  • फर्जी कंपनियों के द्वारा चंदे का भी लगा चुके हैं आरोप
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से निकाले गए विधायक कपिल मिश्रा गुरुवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सतेंद्र जैन के खिलाफ 7 विभिन्न मामलों में 16 हजार पन्नों का सबूत लोकायुक्त को सौंपने गए. कपिल मिश्रा ने इसकी जानकारी ट्विटर के ज़रिए भी शेयर की. माना जा रहा है कि कपिल मिश्रा ने जो सबूत सौंपे उनमें जल बोर्ड टैंकर घोटाले की जांच में देरी, आम आदमी पार्टी के नेताओं की विदेश यात्राएं और फर्जी कंपनियों के जरिए पार्टी को चंदा देना आदि आरोप शामिल हैं. क्योंकि इसी तरह के आरोप वह आम आदमी पार्टी पर लगाते रहे हैं. उल्लेखनीय है कि मंत्री पद से निलंबित होने के बाद कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में भी पहुंचे थे.उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ इंडिया अगेंस्ट करप्शन की शुरुआत भी की थी.

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई हुई है. पिछले दिनों उन पर हुई हमले की कोशिश के मद्देनजर यह फैसला लिया गया था. कपिल मिश्रा पिछले महीने उपवास पर थे. एक व्यक्ति ने खुद को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ता बताकर उनके घर पर हंगामा किया था और उन पर हमले का प्रयास भी किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.
 
लेखक के बारे में
img
सौरभ शुक्ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Kapil Mishra, AAP, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com